• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में छात्राओं को विशेष बसों की सुविधा देने की तैयारी

Special buses to facilitate the preparation of students in Haryana - Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ़ । हरियाणा के कॉलेजों में पढ़ रही छात्राओंं को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के मद्देनजर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परिवहन विभाग को छात्राओं के लिए विशेष बसों की आवश्यकता के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां परिवहन, आवास एवं जेल विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए बुलाई गई एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में परिवहन आवास एवं जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार और हरियाणा आवास बोर्ड के अध्यक्ष जवाहर यादव भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉलेजों में पढ़ रही लड़कियों के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन सेवा का प्रावधान करना राज्य सरकार की उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस समय राज्य के विभिन्न जिलों में ऐसी 86 बसें संचालित हैं और इस बस सेवा का आवश्यकता अनुसार विस्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि हरियाणा रोडवेज के सभी चालकों एवं परिचालकों के लिए फस्र्ट एड में पांच से सात दिन का एक रिफ्रेशर कोर्स करवाया जाए ताकि वे बसों में यात्रियों को प्रथम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवा सकें। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी नए शैक्षणिक संस्थानों के सामने बस स्टाप स्थापित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विभाग को एक ऐसा तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए जो स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने तक विद्यार्थियों के पास लर्नर ड्राइविंग लाइसैंस होना सुनिश्चित करे। प्रदेश में संचालित ओवरसाइजड एवं ओवरलोडिड वाहनों के मामले की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने विभाग को निर्देश दिए कि अन्य राज्यों में पंजीकृत और हरियाणा से गुजरने वाले ऐेसे वाहनों के चालान किए जाएं ताकि ऐसे वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गुडग़ांव के मैट्रो रूटस पर चल रही हरियाणा रोडवेज की बसों की संख्या को 29 से बढ़ाकर 50 किया जाए ताकि लोगों को बेहतर परिवहन सेवा उपलब्ध हो सके। बैठक में बताया गया कि विभाग ने वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान 995 नई बसों की खरीद करके अपने बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाकर 5000 करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, आऊटसोर्सिंग नीति के तहत भारी वाहन चालकों के 1495 रिक्त पद और नियमित आधार पर चालकों के 930 रिक्त पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, नियमित आधार पर 636 हैप्लर्स और 272 स्टोरमैन के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े

Web Title-Special buses to facilitate the preparation of students in Haryana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister manohar lal, haryana news, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved