• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पिता को 36,पडोसन को 26बार चाकू मारे

नई दिल्ली। दिल्ली के मधु विहार में रविवार को 36 बार चाकू घोंप अपने पिता की निर्मम हत्या करने वाले राहुल माटा पर इस कदर खून सवार था कि उसने पडोस में रहने वाली रेनू बंसल को भी 26 बार चाकू मारे। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक सोसायटी के लोगों का कहना है कि रेनू ने राहुल के पिता आरपी माटा से कहा था कि उनके बेटे की हरकतें ठीक नहीं है। इसलिए वह उसे समझाएं या उसका इलाज कराएं। इस बात को लेकर राहुल रेनू से भी नाराज था। अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि 64 वर्षीय आरपी माटा दो साल पहले ही कनाडा से भारत लौटे थे। उनका छोटा बेटा भी कनाडा में काम करता है। राहुल माटा उनका बडा बेटा है। वह अपनी मां विभा माटा के साथ यहीं रहता है। विभा माटा नौकरी करती थीं और दो साल पहले ही सेवानिवृत्त हुई थीं। लोगों का कहना है कि राहुल शादीशुदा है और पांडव नगर में पत्नी के साथ रहता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि राहुल के शादीशुदा होने की कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।

[@ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]

यह भी पढ़े

Web Title-son stabs father 36 times while neighbourly woman inflicted 26 stabs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: crime news, family feud, son, stabs, father, neighbourly woman, property feud, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved