• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी:प्रियंका से कांग्रेस की बढेगी ताकत:शीला

sheila dixit hopes, priyanka gandhi will give boost to congress in UP elections - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। यूपी में कांग्रेस की सीएम पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा है कि प्रदेश में राहुल गांधी के शक्तिशाली अभियान में प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस की ताकत कई गुना बढ जाएगी और सीमापार सेना द्वारा किए गए लक्षित हमलों का सियासी लाभ उठाने के भाजपा के किसी भी तरह के प्रयास को जनता खारिज कर देगी। शीला ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह उत्तर प्रदेश का सांप्रदायिक रूप से ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है और ऎसा करने के लिए समान नागरिक संहिता के विवादास्पद मुद्दे को हवा दे रही है। शीला दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी किसान यात्रा के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बखूबी बढाया है और अगर प्रियंका सक्रिय भागीदारी करने का फैसला लेती हैं तो यह पार्टी के लिए चमत्कार जैसा काम करेगा। कांग्रेस की तैयारियों के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में क्षेत्र विशेष के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र लाने पर विचार कर रही है क्योंकि हर इलाके की अपनी समस्या होती है। उन्होंने कहा कि इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि राज्यभर में पार्टी फिर से खडी हो रही है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा हालांकि अगली सरकार बनाने में कांग्रेस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने संकेत दिए कि चुनाव बाद पार्टी को बसपा या सपा के साथ गठबंधन बनाने में कोई आपत्ति नहीं है।
यह भी पढ़े :ऎ दिल...की मुश्किलें 5 करोड में खत्म,पाक कलाकारों से रिश्ते भी...
यह भी पढ़े :मंत्री पुत्रऔर भतीजे में वर्चस्व की जंग, गरजी बन्दूकें, चले ईट पत्थर, कई घायल

यह भी पढ़े

Web Title-sheila dixit hopes, priyanka gandhi will give boost to congress in UP elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sheila dixit, priyanka gandhi , boost , congress, up, elections, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved