बीकानेर। राज्य के मशहूर कहानीकार और व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा को केंद्रीय साहित्य अकादमी के सर्वोच्च पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा पर बीकानेर के साहित्यकारों और संस्कृतिकर्मियों ने उनका सम्मान किया। साथ ही इसे बीकानेर नगर की दोहरी गौरवमयी उपलब्धि बताया। कांग्रेस कमेटी के महासचिव आनंद जोशी की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई। [@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]
जिसमें जोशी ने कहा कि बुलाकी शर्मा की कहानियां राजस्थानी कहानी को नई ऊंचाइयां देने वाली हैं। सरोकार के सचिव कवि नवनीत पाण्डे ने कहा कि शर्मा की कहानियां से साबित होता है कि वे समाज-मनोविज्ञान के पारखी हैं, साथ ही उन्हें पारिवारिक-समाजिक अनुभवों का लंबा अनुभव है जो अपनी कहन-क्षमता से इन कहानियों में ऐसा संजोया गया है कि पाठक बंधता है तो संवरता और निखरता भी है।
कवि-आलोचक डॉ. नीरज दइया ने कहा कि बुलाकी जी राजस्थानी कहानियों में बदलते संबंधों के साथ खोखले होते संबंधों का सच प्रमाणिकता के साथ उजागर होता है। दइया ने कहा कि सर्वाधिक प्रभावित करने वाली बात यह है कि कोई भी विकल्प अथवा रास्ता कहानियों में बुलाकी शर्मा अपने पाठकों पर आरोपित नहीं करते हैं।
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद पटियाला जेल से रिहा
भारत में व्हाट्सएप ने फरवरी में रिकॉर्ड 45 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
बड़े बदलाव के बीच ट्विटर ने भारत में 6.8 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
Daily Horoscope