• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रिश्वतखोर जेईएन व सहयोगी को भेजा जेल

sent to prison to Jen and colleague - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ में एसीबी द्वारा 2500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए डिस्कॉम जेईएन ऋषिराज मीणा व साथी हेतराम मीणा को शनिवार को श्रीगंगानगर एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मामले पर सुनवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। वहीं दोनों आरोपियों की जमानत पर सोमवार को सुनवाई होगी। एसीबी टीम ने रिश्वतखोर डिस्कॉम जेईएन ऋषिराज मीणा व साथी हेतराम मीणा से पूछताछ पूरी करने के बाद उन्हें एसीबी अदालत में पेश किया। गौरतलब है की 4 एसएचपीडी गांव के सतपालसिंह ने 9 जनवरी को घरेलू कनेक्शन के लिए डिस्कॉम कार्यालय में आवेदन किया था। पत्रावली तैयार होकर जेईएन ऋषिराज मीणा के पास गई थी। आवेदक सतपालसिंह ने जेईएन से बिजली कनेक्शन जारी करने की मांग की। इस पर जेईएन ने 3 हजार रुपए देने की मांग की। जेईएन के पास कई चक्कर लगाने के बावजूद काम नहीं हुआ। जेईएन ने रुपए देने पर ही कनेक्शन जारी करने के आदेश की बात कही। दोनों के बातचीत में 2500 रुपए रिश्वत देना तय हुआ। जेईएन अपने गांव के निवासी हेतराम मीणा करौली को बाइक पर बिठाकर अपने साथ लाया। जेईएन ने रुपए हेतराम को देने की बात कही। इस पर सतपाल ने जेईएन के साथी को 2500 रुपए दे दिए। इस बीच एसीबी की टीम ने दबिश दी। इस बीच दोनों भागकर एक दुकान में घुस गए। टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

[@ यह है अनोखा कोर्ट, यहां नहीं मिलती तारीख पे तारीख]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-sent to prison to Jen and colleague
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sent, prison, jen, colleague , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved