• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रिपोर्ट आने में लगे 6 महीने, तब तक बिकीं 16 लाख नकली टेबलेट

report Engaged in the 6 month, meanwhile, sold 16 lakh fake tablets - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रदेश में पिछले एक साल में विभिन्न बीमारियों की16 लाख से अधिक नकली टेबलेट (दवाएं) बाजार में बिक चुकी हैं। वहीं अभी और भी कई दवाइयां बिकने को तैयार हैं। वजह है, जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए, उनकी रिपोर्ट आने से पहले ही माल बाजार में बिक गया। औषधि विभाग की ओर से लिए गए सैंपल और उसके बाद आने वाली रिपोर्ट के आधार पर यह खुलासा हुआ है। न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी तक की वे दवाइयां बाजार में बिक गई, जिनमें सम्बन्धित बीमारी का साल्ट ही नहीं था। केल्शियम केप्सूल, केल्शियम व विटामिन सस्पेंशन, विटामिन डी केप्सूल और सस्पेंशन व एनालएप्रिल के सैंपल भी फेल हुए हैं। विभाग की ओर से जब सैंपल लिए जाते हैं, उसकी रिपोर्ट के बाद (सैंपल फेल होने पर) ही दवाई का बैच बाजार से हटाने के आदेश जारी होते हैं। रिपोर्ट आने में ही छह महीने तक का समय लग जाता है। तब तक बाजार से ये दवाएं खत्म हो चुकी होती हैं। अधिकारियों के अनुसार एक बैच में कम से कम 50 हजार और अधिकतम पांच लाख टेबलेट होती हैं। कुल 20 बैच के सैंपल फेल हुए हैं तो औसतन एक बैच में एक लाख टेबलेट हुए। इस प्रकार 20 लाख से अधिक टेबलेट नकली हुए। होना तो यह चाहिए कि सरकार लैब में स्टाफ, उपकरण और जगह की व्यवस्था की जाए। ताकि सैंपल आने के कुछ ही दिनों में रिपोर्ट मिल सके। जैसे ही सैंपल लिए जाएं, सस्पेक्ट दवाओं पर तुरंत रोक लगे। सही रिपोर्ट आने के बाद इन दवाओं पर से रोक हटे। औषधि विभाग की ओर से जिस दवा का सैंपल लिया जाता है, दुकानदार उस बैच को जल्दी से जल्दी खत्म करने का प्रयास करते हैं। अधिकांश मरीजों को ये दवाएं दी जाती हैं और रिपोर्ट के आने तक बैच की सभी दवाएं बिक जाती हैं या कुछ ही बचती हैं। इस बारे में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सूर्य प्रकाश व डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि प्री-गाबालिन मिर्गी के दौरे के लिए काम आने वाली दवा है। इसे नसों के दर्द में काम में लिया जाता है। ब्रेन स्ट्रोक के बाद हाथ-पैर में झनझनाहट वाले 99 फीसदी मरीजों को यह दी जाती है। यदि दवा में कमी है तो पेशेंट का दर्द कम नहीं होगा और उसकी बीमारी बनी रहेगी। एक प्रकार से कह सकते हैं कि मरीज का दवा लेना नहीं के बराबर है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दीपक माहेश्वरी व डॉ. अशोक गर्ग ने बताया कि एनालेप्रिल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के अलावा हार्ट फेलियर मरीज के काम आती है। यदि दवा में कमी है तो मरीज का ब्लड प्रेशर बढऩा तय है और उसे हार्ट की गंभीर समस्या हो सकती है। इसके अलावा हार्ट फेलियर केस में इस तरह की दवा लेने से मरीज की जान को भी खतरा है। इस बारे में ड्रग कंट्रोलर मनोज त्रिपाठी ने कहा कि लैब को एक्सटेंड करने की बहुत जरूरत है। रिपोर्ट आने में काफी समय लग जाता है। सरकार को भी इस बारे में जानकारी दी हुई है। लेकिन सैंपल उठाने के साथ ही बैच पर रोक लगाना संभव नहीं है। यह एक्ट में भी नहीं है।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

यह भी पढ़े

Web Title-report Engaged in the 6 month, meanwhile, sold 16 lakh fake tablets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: report, engaged, meanwhile, sold, fake tablet, jaipur, news of jaipur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved