• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 3

राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार, जाना होगा जेल

सुप्रीम कोर्ट ने उनसे कहा कि वह शुक्रवार तक यह बताएं कि बकाया कर्ज कब तक चुकाएंगे। इसके साथ ही कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा था कि आपको 6 दिन नहीं, बल्कि 6 महीने के लिए जेल भेज देना चाहिए। जस्टिस कुरियन जोसेफ और रोहिंटन नरीमन की बेंच ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा, ‘आपने न्यायिक प्रक्रिया को मजाक समझ लिया है। हम आपको दिखाएंगे कि कोर्ट की ताकत क्या होती है।’ शीर्ष अदालत दिल्ली हाईकोर्ट के 3 जून के आदेश के खिलाफ यादव द्वारा दायर अपील पर सुनवाई कर रही थी जिसमें उन्हें 15 जुलाई तक तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करके बची हुई 6 दिन की सजा पूरी करने का निर्देश दिया गया था। अदालत में झूठा हलफनामा दायर करने पर यादव को 2013 में दस दिन के लिए जेल की सजा हुई थी। उन्होंने 3 से 6 दिसंबर 2013 तक जेल में रहकर चार दिन की सजा काटी, जिसके बाद हाईकोर्ट बैंच ने उनकी अपील पर सजा निलंबित कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान यादव की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा कि उनके मुवक्किल को अवसर नहीं दिया गया और उन्हें निष्पक्ष सुनवाई मिलनी चाहिए। यादव के वकील ने कहा, मेरे पास एक पैसा भी नहीं है, मेरे खाते कुर्क हैं और मैं आयकर कार्रवाई का सामना कर रहा हूं। कृपया मुझे कुछ समय दीजिए, ताकि मैं कुछ रकम लेकर आ सकूं। फिल्म बनाने के लिए कर्ज लिए थे 5 करोड़

यह भी पढ़े

Web Title-SC scold on actor Rajpal Yadav, surrender and go jail
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved