• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

आज कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू!

अमृतसर। नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर अभी भी अटकलों का बाजार गर्म है लेकिन मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हांलांकि अभी तक इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि कांग्रेस में सिद्धू की भूमिका क्या होगी। सिद्धू की एक तस्वीर से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू आज कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। तस्वीर में नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर के कांग्रेस विधायक राजकुमार वेरका के साथ डिनर करते दिखे। यह तस्वीर कल रात की है। गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज विदेश से लौट रहे हैं। चर्चा है कि आज राहुल के विदेश से लौटने पर सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर भी कह रही है कि पार्टी जो भूमिका देगी, सिद्धू उसे निभाएंगे।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab Election: Navjot Sidhu likely to join Congress today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab election, navjot sidhu, congress, sidhu may join congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved