अमृतसर। नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर अभी भी अटकलों का बाजार गर्म है लेकिन मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हांलांकि अभी तक इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि कांग्रेस में सिद्धू की भूमिका क्या होगी। सिद्धू की एक तस्वीर से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू आज कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।
तस्वीर में नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर के कांग्रेस विधायक राजकुमार वेरका के साथ डिनर करते दिखे। यह तस्वीर कल रात की है। गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज विदेश से लौट रहे हैं। चर्चा है कि आज राहुल के विदेश से लौटने पर सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर भी कह रही है कि पार्टी जो भूमिका देगी, सिद्धू उसे निभाएंगे।
[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]
गौरतलब है कि सिद्धू के पहले आम आदमी पार्टी में जाने को लेकर भी चर्चा हुई
थी। सिद्धू और केजरीवाल के बीच बातचीत भी हुई लेकिन बात नहीं बन पाई और
सिद्धू ने आप पार्टी ज्वाइन नहीं की। इस बीच ये कहा गया कि सिद्धू सीएम का
उम्मीदवार बनना चाहते थे लेकिन केजरीवाल इसके लिए तैयार नहीं हुए। अब
केजरीवाल का कहना है कि सिद्धू कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार हैं।
[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]