• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
4 of 4

यूपी में इसबार कांग्रेस का पूरी तरह ब्राह्मण-राजपूतों पर दाव!

अबकी बार भी नहीं बना तो ये राज्य में किसी ब्राह्मण के सीएम बनने का मौका फिर शायद न आए। दूसरी अहम बात ये कही जाएगी कि मायावती के चरणों में और मुलायम के पिछलग्गू क्यों बनना चाहते हैं। बीजेपी ने यूपी में मौका मिलने पर भी ब्राह्मण सीएम नहीं दिया, उलटे इस बार तो ब्राह्मण लक्ष्मीकांत वाजपेयी को अध्यक्ष पद से हटा दिया, इसलिए सम्मान के लिए कांग्रेस के साथ आइये, हमने सीएम उम्मीदवार दिया और 100 से यादा सीटें भी देंगे। राजपूत सम्मेलनों में कहा जायेगा कि बीजेपी में तमाम राजपूत सांसद जीते, लेकिन राजनाथ सिंह तक के हाथ बंधे हुए हैं, उनके पर कतर दिए गए हैं। बसपा के विजय बहादुर सिंह जैसे नेताओं को बेइज्जत कर निकाला गया। सपा में अमर सिंह को निकाला गया, वो आए तो वो रूतबा नहीं मिला। इसलिए सम्मान के साथ कांग्रेस में आइये, 70 से ज्यादा सीटें भी दी जाएंगी। जितिन प्रसाद और संजय सिंह को जिम्मेदारी दी गई है कि वो यूपी में सम्मानित और असरदार ब्राह्मण परिवारों से संपर्क करें, फिर चाहे वो राजनीति में हों या न हों। उनको ये एहसास दिलाने की कोशिश होगी कि कांग्रेस हमेशा उनके हितों का ख्याल रखेगी।

यह भी पढ़े

Web Title-congress to play forward class card in UP assembly elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

स्थानीय ख़बरें
आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved