• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पतंजलि का पांच दिवसीय योग शिविर

Patanjalis five-day yoga camp - Una News in Hindi

ऊना। विकास नगर में पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शुक्रवार को हरिद्वार से योग शिक्षा ग्रहण करके आए जिला योग प्रचारक विजय कुमार शर्मा ने लोगों को योग, प्राणायाम, आयुर्वेद और स्वदेशी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। शुक्रवार को ही राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़ैहर और वशिष्ट पब्लिक स्कूल वहडाला में बच्चों को योग, आयुर्वेद, स्वदेशी आदि के बारे में जानकारी दी। विजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रातः काल के सत्र में वे शिविर में ट्रेनिंग देते हैं और दिन में सरकारी और प्राईवेट स्कूलों में बच्चों को योगा की जानकारी देते हैं। पतंजलि योग पीठ की जिला की पांचों समितियों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर वडैहर स्कूल के मुख्याध्यापक विजय कुमार, डा. बलदेव डोगरा, सुमन शर्मा, रीता शर्मा, सतबिंद्र सिंह, आशा देवी, अंकुर, योगेश, नवनीत, विनोद आदि अध्यापक भी मौजूद रहे। 500,2000 के नोटों की हो सकती है नकल

यह भी पढ़े

Web Title-Patanjalis five-day yoga camp
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patanjali, yoga, camp, una, himachal news, hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, una news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved