• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

1 लाख पूर्वसैनिकों को 2माह मेंOROP:पर्रिकर

बडगाम। वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) का लाभ न मिलने के कारण एक पूर्व सैनिक की आत्महत्या के दो दिन बाद रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने गुरूवार को कहा कि इस योजना के तहत ज्यादातर पूर्व सैनिकों को इसका लाभ दिया जा रहा है। बचे करीब एक लाख लोगों को अगले दो महीनों में इसका लाभ दे दिया जाएगा। पर्रिकर ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम में संवाददाताओं से कहा कि इन एक लाख पूर्व सैनिकों को अभी तक तकनीकी कारणों से ओआरओपी के तहत पूरा लाभ नहीं मिल सका है। पर्रिकर पाकिस्तान द्वारा बार-बार संघर्षविराम उल्लंघन के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा के लिए कश्मीर को दौरे पर हैं। रक्षामंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों से जुडी कागजी कार्यवाही की वजह से ओआरओपी के तहत उन्हें लाभ नहीं मिला, इसे दो महीनों में पूरी कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा,एक लाख कर्मियों को ओआरओपी का अभी पूरा लाभ दिया जाना है। इसके क्रियान्वयन में कुछ तकनीकी मुद्दे हैं। हम शीघ्र इसकी कागजी कार्यवाही पूरी कर लेंगे। अगले दो महीनों में हम इसे अंतिम रूप दे देंगे। यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

यह भी पढ़े

Web Title-OROP to rest of one lakh ex servicemen in two minths: parrikar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: orop, ex servicemen, parrikar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved