• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

गरीब बुजुर्ग ने मरने से पहले सामान बेच जुटाए अंतिम संस्कार के पैसे

जौनपुर। क्षेत्र के केवटली डेल्हूपुर निवासी 70 वर्षीय राम राज बिन्द की मंगलवार सुबह गांव के पास एक कुए में लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से लाश को कुए से निकलवाकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बुजुर्ग ने घटना के एक दिन पहले अपने बैंक खाते में जमा 5,200 रुपया निकालकर बैंक खाते को बंद करवा दिया था। मृतक वृद्ध की जेब में 6 हजार रूपए मिले हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक की एक बेटी है जिसकी शादी कई वर्ष पूर्व सुल्तानपुर जिले के रामगंज में कर दी गई। उसके कुछ वर्ष बाद उसने अपनी सारी संपत्ति गांव के एक व्यक्ति को बेच दी और अपनी बेटी के घर जाकर रहने लगा। थोड़ी दिन पहले ही बुजुर्ग बेटी के घर से वापस आकर गांव में राधेश्याम सोनी के मकान में रहने लगा। बुजुर्ग बीमारी से ग्रसित था व तबियत खराब होने के चलते बगल में स्थित सीएचसी पर इलाज के लिए जाता रहता था।

बैंक से पैसा निकालने के अलावा बुजुर्ग ने गांव के एक युवक को अपना मोबाइल फोन भी 500 रूपये में बेच दिया था। और लोगों से कहा कि अब वाराणसी में मेरे अंतिम संस्कार का पैसा जुट गया है। उसने स्थानीय लोगों से मरने के बाद अंतिम संस्कार वाराणसी में करने की इच्छा जताई थी।

[@ इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-old man suicide in jaunpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: old man, suicide, jaunpur, crime, police, ram raj bind, kevtali, delhupur, samachar, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaunpur news, jaunpur news in hindi, real time jaunpur city news, real time news, jaunpur news khas khabar, jaunpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved