• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों ने लगाई प्रतियोगिता में दौड़

गुडगांव। सेक्टर 18 स्थित हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में सोमवार को एकदिवसीय एथलीट मीट का आयोजन किया जिसमें यहां प्रशिक्षण ले रहे 29 एचसीएस अधिकारियों व 80 एसिसटेंट सेक्शन अफसरों (एएसओ) ने भाग लिया। एथलीट मीट के समापन अवसर पर गुडगांव मंडलायुक्त डा‐ डी‐ सुरेश ने परेड की सलामी लेने के बाद अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिपा परिसर में अधिकारियों के बीच कराई गई खेल प्रतियोगिता अच्छा प्रयास है। हमें देश में खेल संस्कृति को बढावा देना होगा। भारत विश्व के मानचित्र पर खेलों में अपनी पहचान तभी बना पाएगा तब खेलों के महत्व को हम आत्मसात करेंगे। गुडगांव मंडलायुक्त ने विजेता खिलाडियों व टीमों को पदक देते हुए बधाई दी। एथलीट मीट का उदघाटन सुबह हिपा महानिदेशक एसपी गुप्ता ने ध्वजारोहण करते हुए परेड की सलामी ली और अधिकारियों को आहवान किया वे खेल को खेल की भावना से खेलें और जीवन में खेलों की तरह आदर्श, ईमानदारी व सर्मपण के भाव से काम करे। हिपा के खेल कोच श्री एसएस राणा को खेलों के सफल आयोजन के लिए मंडलायुक्त श्री सुरेश व हिपा महानिदेशक एसपी गुप्ता ने बधाई दी। पुरुषों की थ्री लेग रेस में अरुण कुमार प्रथम, नरेश एवं करुण द्वितीय व रोहित व पंकज तृतीय स्थान पर रहे। महिलाओं की इसी प्रतियोगिता में रेणू व मंजू प्रथम, चिनर व शिखा द्वितीय तथा भावना व चेतना तृतीय स्थान पर रही। सस्ते कर्ज का रास्ता बंद,RBI ने ताजा जमा पर लगाया100%CRR

यह भी पढ़े

Web Title-Officials put the race taking Prshicn
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: officials put the race taking prshicn, gurgaon officer play, gurgaon hindi news, gurgoan hindi khabar, gurgaon breaking news, hipa gurgoan, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved