• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में हरियाणा युवा कांग्रेस की ऐतिहासिक भागीदारी, प्रदेशभर से उमड़ा युवाओं का हुजूम

Haryana Youth Congress historic participation in the Vote Bachao-Desh Bachao mega rally, with a large crowd of youth from across the state - Gurugram News in Hindi

खास खबर। गुरुग्राम रामलीला मैदान में आयोजित वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में हरियाणा युवा कांग्रेस ने बड़ी संख्या में भागीदारी करते हुए अपनी संगठनात्मक एकजुटता और सक्रियता का परिचय दिया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों, विधानसभा क्षेत्रों और ब्लॉक स्तर से हरियाणा युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचे और महारैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि इस महारैली में हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने जिस उत्साह, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ भाग लिया, वह सराहनीय है। प्रदेशभर से युवाओं ने दिल्ली पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। संगठन के हर स्तर पर कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई।
निशित कटारिया ने कहा कि हरियाणा युवा कांग्रेस के लिए यह गर्व का विषय है कि प्रदेश के कोने-कोने से युवा साथी एकजुट होकर लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर आयोजित इस महारैली का हिस्सा बने। जिला अध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों और हजारों कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए संगठन की मजबूती का परिचय दिया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है। मतदाता सूची की पारदर्शिता, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की सुरक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण आधार हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर आयोजित इस महारैली में युवाओं की भागीदारी ने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति उनकी जागरूकता को प्रदर्शित किया।
कटारिया ने आगे कहा कि युवा कांग्रेस केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं, किसानों, मजदूरों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी आवाज उठाती रही है। हरियाणा युवा कांग्रेस आगे भी जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रियता से अपनी भूमिका निभाएगी और संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले, विधानसभा और गांव तक मजबूत करने के लिए काम करेगी।
अंत में निशित कटारिया ने महारैली में शामिल हुए हरियाणा युवा कांग्रेस के सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों और प्रत्येक कार्यकर्ता का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी साथियों की मेहनत, समय और संगठन के प्रति समर्पण के लिए वे व्यक्तिगत रूप से आभारी हैं। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रत्येक साथी की भागीदारी संगठन की सामूहिक जिम्मेदारी और सक्रियता को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana Youth Congress historic participation in the Vote Bachao-Desh Bachao mega rally, with a large crowd of youth from across the state
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurugram, special news, haryana youth congress, save the vote save the country mega rally, vote bachao desh bachao jan march, ramlila maidan new delhi, large-scale grassroots mobilization, district and block-level cadre, party organizational unity, youth activism, democratic rights protection, electoral transparency protest, indian youth congress iyc, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved