• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

बिहार में बाढ़ से22मौतें,PMसे मिले नीतीश

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में बाढ़ के हालात को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच बिहार में आई बाढ़ पर करीब आधे घंटे वार्ता हुई। नीतीश कुमार ने इस दौरान फरक्का बांध का मुद्दा भी उठाया। बिहार में गंगा नदी अधिकांश स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे राज्य में बाढ़ की स्थिति विकट बन गई है। मंगलवार को हालांकि सोमवार की तुलना में गंगा के जलस्तर में मामूली कमी दर्ज की गई है, लेकिन सोन नदी का जलस्तर बढ़ जाने से लोगों में बेचैनी है। सोन समेत अन्य प्रमुख नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण निचले एवं दियारा वाले इलाकों में अभी भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिससे 12 जिलों के 23 लाख लोग प्रभावित हैं, वहीं बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। नीतीश के मुताबिक, फरक्का बांध में काफी मात्रा में गाद जमी हुई है, जिसकी वजह से बांध का पानी बिहार के अंदरुनी इलाकों में आ जाता है और यहां बाढ़ के हालात बन जाते हैं। बता दें कि बिहार में दस लाख से ज्यादा आबादी बाढ़ की चपेट में है। गंगा और सोन नदी के जलस्तर में वृद्घि के कारण लोगों में बेचैनी है। बिहार में गंगा नदी के बढ़े हुए जल स्तर और तेज जल प्रवाह के कारण इस नदी के किनारे अवस्थित जिलों बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, सारण, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, खगडिय़ा, मुंगेर, भागलपुर और कटिहार जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पटना, वैशाली, भोजपुर और सारण जिला के दियारा क्षेत्र (नदी किनारे वाले इलाके) बाढ़ से अधिक प्रभावित हैं। आपदा प्रबंधन विभाग का दावा है कि बाढ़ से प्रभावित सभी जिलों में राहत और बचाव कार्य जारी है। पटना स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, राज्य में गंगा, पुनपुन, गंडक और सोन नदी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
फरक्का बांध ने बिहार को डुबोया!

यह भी पढ़े

Web Title-Nitish Kumar met PM Modi, promised to help state
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nitish kumar, met pm modi, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved