• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

Punjab election- टिकटों में दिखा कांग्रेंस और अकालियों का परिवारवाद

खेमकरन से कांग्रेंस ने सुखपाल सिंह को टिकट दिया है वह गुरचेत सिंह भुल्लर के बेटे है। कादियां से फतेहजंग सांसद प्रताप सिंह बाजवा के भाई हैं। डेरा बाबा नानक के सुखजिंदर सिंह पूर्व मंत्री संतोख सिंह रंधावा के बेटे हैं। जंडियाला के सुखविंदर डैनी पूर्व मंत्री सरदूल सिंह के बेटे हैं। कांग्रेस की यह स्थिति केवल 66 सीटों में सामने आई है। अभी कांग्रेंस को 40 ओर सीटों की घोषणा करना बाकी है। अकाली परिवारवाद के मामले में अकाली कांग्रेस से कहीं आगे हैं। उनके प्रत्यशियों की सूची में डेढ़ दर्जन से भी अधिक नाम ऐसे है जो मंत्रियों और नेताओं के बेटे-बेटियां हैं। अजनाला से अमरपाल बोनी पूर्व सांसद रत्न सिंह अजनाला के बेटे है। मजीठा से विक्रमजीत सिंह मजीठिया केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर के भाई हैं। कोटकपूरा के मंतर बराड़ पूर्व मंत्री जसविंदर बराड़ के बेटे हैं। वहीं नकोदर के गुरप्रताप वडाला वरिष्ठ अकाली नेता कुलदीप सिंह वडाला के बेटे हैं। सुल्तानपुर लोधी से अकाली दल ने उपिंदरजीत कौर को अपना प्रत्याशी बनाया है वह पूर्व मंत्री आत्मा सिंह की बेटी हैं। वहीं खन्ना से अकाली दल ने जत्थेदार जगदेव सिंह तलवंडी के बेटे रणजीत तलवंडी को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि रायकोट से इंद्र इकवाल सिंह पूर्व स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल के बेटे हैं।
सरदूलगढ़ से दिलराज सिंह सांसद बलविंदर सिंह भूदड़ के बेटे हैं। जबकि घनोर से हरप्रीत कौर अजायब सिंह मुखमेलपुर की पत्नी हैं। गुरुहर सहाय से वरदेव सिंह पूर्व सांसद जोर सिंह मान के बेटे हैं। भुच्चो मंडी से हरप्रीत सिंह पूर्व विधायक सूजन सिंह के बेटे हैं। मोगा से बरजिंदर सिंह कृषि मंत्री तोता सिंह के बेटे हैं। शाम चौरासी से महिंदर कौर जोश के पिता विधायक रहे हैं।
खडूर साहब से रविन्द्र सिंह ब्रह्मपुरा सांसद रंजीत सिंह ब्रह्मपुर के बेटे हैं। जबकि पट्टी से आदेश परताप कैरों मुख्यमंत्री के दामाद है। वहीं लहरा गागा से परमिंदर सिंह ढींडसा पूर्व मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा के बेटे हैं। निर्मल सिंह पूर्व सांसद परमजीत कौर गुलशन के पति हैं। इसी प्रकार सन्नौर से हरिंदरपाल सिंह पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा के बेटे हैं। आम आदमी पार्टी का राज्य में यह पहला चुनाव है। इसलिए अभी उसमें रिश्तेदारियों का झमेला शुरू नहीं हुआ है।

[@ दुनिया की शीर्ष 5 तोपों में शामिल हुई ‘धनुष’, दमखम में बोफोर्स से भी आगे]

यह भी पढ़े

Web Title-Nepotism seen in ticket distribution in congress and akali
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, punjab, punjab news, punjab hindi news, punjab election, punjab election news, punjab election 2017, captain amrinder singh, parkash singh badal, punjab congress, aap, aap punjab, arvind kejriwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi, nepotism seen in ticket distribution in congress and akali
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved