Punjab election- टिकटों में दिखा कांग्रेंस और अकालियों का परिवारवाद

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 10 जनवरी 2017, 2:54 PM (IST)

नरेंद्र शर्मा।
चंडीगढ़।
पंजाब के 4 फरवरी को होने वाले चुनावों के लिए पार्टियों ने टिकटों का जो बंटवारा किया है अगर उस पर नजर दौड़ाई जाएतो स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि राजनीति में रिश्तेदारी की काफी अहमियत है। कांग्रेस ने अभी तक जिन 66 नेताओं को अपना प्रत्याशी बनाया है उनमें से 13 प्रत्याशी ऐसे हैं जो किसी बड़े नेता के रिश्तेदार है।

इनमें से कोई बेटा, बेटी, बहु या भाई हैं। कांग्रेस ने संगरूर से विजय इंद्र सिंह सिंगल को पार्टी टिकट दिया है। वह सांसद संत राम सिंगला के बेटे हैं। इसी प्रकार अबोहर से सुनील जाखड़ पूर्व स्पीकर बलराम जाखड़ के बेटे, जीरा से कुलबीर सिंह पूर्व मंत्री इंद्रजीत सिंह जीरा के बेटे ,नवांशहर से अंगद सैनी पूर्व मंत्री पूर्व मंत्री दिलबाग से के पोते हैं उनकी माता गुरिकवाल कौर वर्तमान विधयक हैं।

अंगद के पिता भी मंत्री रह चुके हैं। मुकेरियां के रजनीश कुमार पूर्व मंत्री केवल कृष्ण के बेटे है। मुक्तसर से कर्ण ब्रैड की टिकट दिया गया है वह पूर्व मुख्यमंत्री हरचरन बराड़ की बहू हैं। करतारपुर से सुरिंदर सिंह पूर्व मंत्री चौधरी जगजीत सिंह के बेटे हैं।

[@ EXCLUSIVE: डिंपल यादव को दी जाएगी अहम जिम्मेदारी]

खेमकरन से कांग्रेंस ने सुखपाल सिंह को टिकट दिया है वह गुरचेत सिंह भुल्लर के बेटे है। कादियां से फतेहजंग सांसद प्रताप सिंह बाजवा के भाई हैं। डेरा बाबा नानक के सुखजिंदर सिंह पूर्व मंत्री संतोख सिंह रंधावा के बेटे हैं। जंडियाला के सुखविंदर डैनी पूर्व मंत्री सरदूल सिंह के बेटे हैं। कांग्रेस की यह स्थिति केवल 66 सीटों में सामने आई है। अभी कांग्रेंस को 40 ओर सीटों की घोषणा करना बाकी है।

अकाली परिवारवाद के मामले में अकाली कांग्रेस से कहीं आगे हैं। उनके प्रत्यशियों की सूची में डेढ़ दर्जन से भी अधिक नाम ऐसे है जो मंत्रियों और नेताओं के बेटे-बेटियां हैं। अजनाला से अमरपाल बोनी पूर्व सांसद रत्न सिंह अजनाला के बेटे है। मजीठा से विक्रमजीत सिंह मजीठिया केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर के भाई हैं। कोटकपूरा के मंतर बराड़ पूर्व मंत्री जसविंदर बराड़ के बेटे हैं।

वहीं नकोदर के गुरप्रताप वडाला वरिष्ठ अकाली नेता कुलदीप सिंह वडाला के बेटे हैं। सुल्तानपुर लोधी से अकाली दल ने उपिंदरजीत कौर को अपना प्रत्याशी बनाया है वह पूर्व मंत्री आत्मा सिंह की बेटी हैं। वहीं खन्ना से अकाली दल ने जत्थेदार जगदेव सिंह तलवंडी के बेटे रणजीत तलवंडी को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि रायकोट से इंद्र इकवाल सिंह पूर्व स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल के बेटे हैं।

सरदूलगढ़ से दिलराज सिंह सांसद बलविंदर सिंह भूदड़ के बेटे हैं। जबकि घनोर से हरप्रीत कौर अजायब सिंह मुखमेलपुर की पत्नी हैं। गुरुहर सहाय से वरदेव सिंह पूर्व सांसद जोर सिंह मान के बेटे हैं। भुच्चो मंडी से हरप्रीत सिंह पूर्व विधायक सूजन सिंह के बेटे हैं। मोगा से बरजिंदर सिंह कृषि मंत्री तोता सिंह के बेटे हैं। शाम चौरासी से महिंदर कौर जोश के पिता विधायक रहे हैं।

खडूर साहब से रविन्द्र सिंह ब्रह्मपुरा सांसद रंजीत सिंह ब्रह्मपुर के बेटे हैं। जबकि पट्टी से आदेश परताप कैरों मुख्यमंत्री के दामाद है। वहीं लहरा गागा से परमिंदर सिंह ढींडसा पूर्व मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा के बेटे हैं। निर्मल सिंह पूर्व सांसद परमजीत कौर गुलशन के पति हैं। इसी प्रकार सन्नौर से हरिंदरपाल सिंह पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा के बेटे हैं। आम आदमी पार्टी का राज्य में यह पहला चुनाव है। इसलिए अभी उसमें रिश्तेदारियों का झमेला शुरू नहीं हुआ है।

[@ दुनिया की शीर्ष 5 तोपों में शामिल हुई ‘धनुष’, दमखम में बोफोर्स से भी आगे]