• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

मां-बाप जिंदा,9माह की बेटी हो गई अनाथ

हालांकि तीन महीने तक उसे अपना फैसला बदलने का अधिकार है। महिला बोली- लडक़ी पैदा होने पर दूसरे पति ने भी छोड़ दिया ऐसा करने के पीछे महिला ने जो कहानी बताई, वह भी समाज की हकीकत उजागर करने वाली है। उसने बताया कि चार साल पहले उसे पहले पति ने इसलिए छोड़ दिया था, क्योंकि उसे तीन लड़कियां हुई थीं। दूसरी शादी की तो कुछ समय ठीक चला। दूसरे पति से दो साल का लडक़ा है। दूसरी लडक़ी पैदा हुई। लडक़ी जन्म होने के बाद से पति मारपीट करने लगा, क्योंकि उसे लडक़ा ही चाहिए था। कुछ समय पहले बच्चों सहित घर से निकाल दिया। महिला के मुताबिक पेट भरने के लिए काम करना जरूरी है। दोनों में से एक बच्चे को पाल सकती हूं। इसीलिए लडक़ी को छोडऩे का फैसला लिया। सालभर में दस लड़कियां हो चुकी है सरेंडर सोसायटी के मुताबिक सालभर में दस लड़कियों को सरेंडर किया जा चुका है। ज्यादातर मामलों में मां खुद बच्चों को छोडऩे आईं। इनमें से कुछ बच्चियां दुष्कर्म पीडि़ताओं की हैं तो कुछ गरीब माता-पिता की। सभी बच्चों को गोद देने के लिए अलग-अलग संस्थाओं में रखा गया है। ज्यादातर गोद दिए जा चुके हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-Mother handed over her nine months daughter to an orphanage
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, news in hindi, mother handed over her nine months daughter to an orphanage
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved