• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मां-बाप जिंदा,9माह की बेटी हो गई अनाथ

इंदौर। मां और बाप के जिंदा होते हुए भी एक नौ महीने की मासूम अनाथ हो गई। एक कलयुगी मां ने अपनी ममता का खून कर नौ महीने की बच्ची को अनाथालय छोडने पहुंच गई। इस मासूम का कसूर सिर्फ इतना है कि वह लडकी बनकर पैदा हुई। बुधवार को चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के सामने बाणगंगा निवासी 26 वर्षीय महिला मासूम को छोडऩे पहुंची। मां ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी की और उसे अनाथालय में रखने की अनुमति मांगी। उसका कहना था कि वह बच्ची को नहीं पाल सकती। बच्ची किसी को गोद दे दी जाए। कमेटी के सदस्यों ने महिला को काफी समझाया, लेकिन वह अपनी मजबूरी का हवाला देते हुए नहीं मानी। बच्ची को सौंपते समय वह भावुक भी हुई, लेकिन फैसले पर कायम रही। उसका बेटा भी साथ था। महिला का कहना था कि यह तो पल जाएगा, लेकिन बेटी को कहां-कहां लेकर भटकूंगी। समिति की अध्यक्ष साधना परांजपे, सदस्य शबाना पारेख ने बताया कि बच्ची की सरेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

यह भी पढ़े

Web Title-Mother handed over her nine months daughter to an orphanage
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mother handed over her infant daughter to orphanage, nine months daughter, orphanage, child welfare society, mp news in hindi, increasing child surrender cases, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, indore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved