• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कथक गुरु डॉ. मुरारी शर्मा का मुम्बई में हुआ सम्मान

Kathak guru Dr. Murari Sharma Honored in Mumbai - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। ता थई तत इंस्टीट्यूशनल ट्रस्ट मुम्बई द्वारा कांदीवली (पूर्व) में स्थित तेरापंथ भवन के प्रेक्षागृह में कथक यात्रा आयोजित की गई। भारत के प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, चित्रकार और लेखक आबिद सुरति के मुख्य आतिथ्य में आयोजित यात्रा में भारतीय नृत्य परम्परा में शास्त्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए आबिद सुरति ने भारतीय नृत्यों के सात्विक एवं कल्याणकारी स्वरूप पर प्रकाश डाला। इस यात्रा में मुख्य रूप से आमंत्रित बीकानेर के संगीत व कथक गुरु डॉ. मुरारी शर्मा ने कथक के विकास में बीकानेर रियासत के योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बनारस का जानकीप्रसाद घराना तथा जयपुर घराने की स्थापना चुरू क्षेत्र के कथकाचार्यों द्वारा की गई है। राजस्थान के राग मेवाडा, मीरा मल्हार, सामंत सारंग, जंगला आदि की चर्चा के साथ राग मांड में डॉ. मुरारी शर्मा ने रचनाओं की प्रस्तुति दी। कथक यात्रा की निर्देशिका एवं ट्रस्ट संचालिका अंशु पडिहार ने कथक का सम्बन्ध प्राकृतिक नृत्य, उष्णिक तांडव (वैदिक मान्यतानुसार) मिहिर नृत्य शैली से जोड़ते हुए इस नृत्य में सभी नृत्य शैलियों की विशिष्टता व्याप्त होने की चर्चा की। कथक यात्रा में गुरु वन्दना, ताल एक ताल, रूपक में नृत्य की पारम्परिक प्रस्तुति के अलावा राग भैरव, भैरवी, काफी, वृन्दावनी, सारंग में स्वरमालिका, खयाल, एवं तराने की अनूठी प्रस्तुति कथक यात्रा की श्रेष्ठ प्रस्तुतियां रहीं। अपने छात्रों के साथ नृत्यांगना अंशु पडिहार का नृत्यकौशल सभी दर्शकों द्वारा सराहा गया। ट्रस्ट की ओर से दोनों अतिथियों का सम्मान कथक यात्रा की निर्देशिका अंशु पडिहार ने माला, शॉल, सम्मान पत्र, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।

[@ यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Kathak guru Dr. Murari Sharma Honored in Mumbai
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kathak guru, dr- murari sharma, honored, mumbai, news of bikaner, bikaner, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved