• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुलिस अधिकारियों के प्रजेंटेशन पर नाराज हुए कटारिया

katariya angry on Police officers presentation - Jaipur News in Hindi

जयपुर। कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर रोकथाम के लिए राजस्थान पुलिस अकादमी में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने शुक्रवार को जयपुर रेंज के पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा दिए प्रजेंटेशन में आंकड़े अपडेट नहीं होने पर कटारिया ने नाराजगी जाहिर की। बाद में जयपुर रेंज में अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में जयपुर रेंज में अपराध की स्थिति, विभिन्न जिलों और यूनिटों की बकाया पदोन्नति, गुमशुदा लोगों संबंधी परिवादों की जांच, यातायात व्यवस्था पर नियंत्रण, केस ऑफिसर स्कीम और गश्त व्यवस्था के साथ ही साइबर अपराधों पर चर्चा की गई। गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने बैठक में जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के विधायकों और जिला प्रमुख से उनके क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की और मौके पर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा प्रजेंटेशन में आंकडों में सुधार करने को कहा। बैठक में पुलिसकर्मियों की समस्याओं के निस्तारण पर भी चर्चा की गई। जयपुर ग्रामीण क्षेत्र की तारीफ की
जयपुर रेंज की समीक्षा बैठक के बाद गृहमंत्री कटारिया ने जयपुर ग्रामीण क्षेत्र की तारीफ की और आईपीसी अपराधों में 5 फीसदी तथा एससी-एसटी संबंधी में 15 फीसदी कमी रहने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हाईवे पर लूट जैसे संगीन 90 फीसदी अपराधों को खोलने में कामयाबी हासिल की है। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाने और गश्त व्यवस्था दुरुस्त करने सहित दौसा जिले के पुलिस अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार करने को कहा।

यह भी पढ़े

Web Title-katariya angry on Police officers presentation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: katariya, angry, police officers, presentation, jaipur, rpa, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved