• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

जाट आरक्षण: अबतक 11 की मौत, यातायात ठप, हालात बेकाबू

दंगाइयों ने इमारत में आग लगा दी--- रोहतक, भिवानी, झज्जर, जींद, हिसार, हांसी, सोनीपत और सोनीपत के गोहाना में कर्फ्यू लगा हुआ है। शनिवार रात को प्रदर्शनकारियों ने एक एटीएम को आग लगाकर फूंक डाला। भिवानी जिले के लोहारू में स्थित एक सहकारी बैंक में आग लगाकर आधिकारिक रेकॉर्ड को जला दिया गया। सीएम खट्टर की प्रदर्शनकारियों से अपील---
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे एक समिति बनाकर सरकार के साथ बातचीत के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि भी़ड के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं हो सकती है। प्रदर्शनकारियों से अपना आंदोलन खत्म करने की अपील करते हुए सीएम ने कहा कि लोग अपने घरों को लौट जाएं। सरकार ने उनकी मांगों को स्वीकार कर लिया है। हालांकि उन्होंने मांग मान लिए जाने के बारे में दिए गए बयान का कोई ब्योरा नहीं दिया।
पूर्वी सीएम बीएस हुड्डा ने कहा---
ज्यादातर जाट नेताओं ने यह आंदोलन तबतक खत्म ना करने की बात कही, जब तक कि सरकार जाट समुदाय को आबीसी वर्ग में शामिल नहीं कर लेती। उधर हरियाणा के पूर्व सीएम बीएस हुड्डा ने कहा कि प्रदर्शनकारी जाट समुदाय के लोगों से कानून-व्यवस्ता बनाए रखने और विरोध वापस लेने की अपील करने के लिए वह रविवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हडताल शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि इस विरोध ने ऎसा मो़ड ले लिया है कि इससे किसी का फायदा नहीं होने वाला है। कुछ लोग मारे भी गए हैं और मैं उनके प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं, लेकिन जिस तरह से पूरे हालात बेकाबू हो गए हैं उससे संपत्ति का भी बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है।
रेल और सडक परिवहन ठप---
हरियाणा भर में रेल और स़डक परिवहन ठप हो गया है। दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, चंडीगढ़ समेत कई प़डोसी राज्यों में भी इसका बहुत असर प़ड रहा है। इन राज्यों का परिवहन भी प्रभावित हुआ है। हरियाणा से होकर गुजरने वालीं कई ट्रेनें रद्द हो गई हैं। प्रदर्शनकारियों द्वारा जगह-जगह स़डकें खोद देने और बंद कर देने के कारण स़डक यातायात भी बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है।
7 रेलवे स्टेशन को फूका---
जाट आंदोलन के कारण 800 से भी ज्यादा ट्रेनों की सेवा पर असर पडा है। प्रदर्शनकारियों ने राज्य भर के 7 से भी ज्यादा स्टेशनों को जला दिया है। कई जगह भारी तोडफोड की गई है। झज्जर, बूढ़ा खे़डा, जुलाना, पिल्लू खे़डा सहित 7 रेलवे स्टेशनों को भी़ड ने जला दिया।

यह भी पढ़े

Web Title-Jaat Andolan, 11 died till now, uncontrollable condition in Delhi, traffic jam in Delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

स्थानीय ख़बरें
आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved