जाट आरक्षण: अबतक 11 की मौत, यातायात ठप, हालात बेकाबू

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 21 फ़रवरी 2016, 1:38 PM (IST)

चंडीगढ/नई दिल्ली। हरियाणा में जाट आरक्षण को पिछले एक हफ्ते से जारी आंदोलन में दिनों दिन उग्र और हिंसक होता जा रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा हुआ है, वहीं राज्य भर में हो रही हिंसा में अब तक कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को भी़ड ने गन्नोर रेलवे रेलवे स्टेशन को भी फूंक दिया है। इससे पहलेे रविवार सुबह ही उपद्रवियों ने बसाई रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर आग लगा दी। भीड अब तक 9 रेलवे स्टेशनों को आग जला चुकी है। उधर फरीदाबाद के होडल बंचारी में भी़ड ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के मोबाइल छीन लिए। मीडियाकर्मियों को भी फोटो खींचने से रोका गया।
सेना की भारी तैनाती के बाद भी हिंसा----
सेना की भारी तैनाती के बाद भी हिंसा की लहर दूर-दराज के इलाकों से लेकर गु़डगांव तक फैल गई है। शुक्रवार से हो रही मौतों की संख्या रविवार को 11 पहुंच गई। राज्य के अलग-अलग अस्पतालों में 80 से भी ज्यादा हिंसा से घायल लोगों को भर्ती कराया गया है। बवालियों सोनीपत में दुकान का शटर तो़डकर लूटपाट की और आग लगा दी। कई जगह एटीएम और दुकानों को लूटा गया है।
प्रदर्शनकारियों खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश---
कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरियाणा में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव और केंद्र सरकार के संबंधित कर्मचारी भी मौजूद थे। सिन्हा ने दिल्ली में पानी आपूर्ति को फिर से बहाल किए जाने को सर्वोच्च वरीयता देने का निर्देश दिया। मनका बांध में प्रदर्शनकारी भी़ड के द्वारा तो़ड-फो़ड किए जाने के कारण दिल्ली पर जल संकट का आफत टूट प़डा है। कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सिन्हा को बताया गया कि हरियाणा में हालात तेजी से सामान्य होने की दिशा में लौट रहे हैं। रेव़ाडी और झज्जर के बीच के बीच की स़डक फिर से खुल गई है। सिन्हा ने हिंसा कर रहे प्रदर्शनकारियों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का निर्देश जारी किया।

दंगाइयों ने इमारत में आग लगा दी---
रोहतक, भिवानी, झज्जर, जींद, हिसार, हांसी, सोनीपत और सोनीपत के गोहाना में कर्फ्यू लगा हुआ है। शनिवार रात को प्रदर्शनकारियों ने एक एटीएम को आग लगाकर फूंक डाला। भिवानी जिले के लोहारू में स्थित एक सहकारी बैंक में आग लगाकर आधिकारिक रेकॉर्ड को जला दिया गया।
सीएम खट्टर की प्रदर्शनकारियों से अपील---
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे एक समिति बनाकर सरकार के साथ बातचीत के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि भी़ड के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं हो सकती है। प्रदर्शनकारियों से अपना आंदोलन खत्म करने की अपील करते हुए सीएम ने कहा कि लोग अपने घरों को लौट जाएं। सरकार ने उनकी मांगों को स्वीकार कर लिया है। हालांकि उन्होंने मांग मान लिए जाने के बारे में दिए गए बयान का कोई ब्योरा नहीं दिया।
पूर्वी सीएम बीएस हुड्डा ने कहा---
ज्यादातर जाट नेताओं ने यह आंदोलन तबतक खत्म ना करने की बात कही, जब तक कि सरकार जाट समुदाय को आबीसी वर्ग में शामिल नहीं कर लेती। उधर हरियाणा के पूर्व सीएम बीएस हुड्डा ने कहा कि प्रदर्शनकारी जाट समुदाय के लोगों से कानून-व्यवस्ता बनाए रखने और विरोध वापस लेने की अपील करने के लिए वह रविवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हडताल शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि इस विरोध ने ऎसा मो़ड ले लिया है कि इससे किसी का फायदा नहीं होने वाला है। कुछ लोग मारे भी गए हैं और मैं उनके प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं, लेकिन जिस तरह से पूरे हालात बेकाबू हो गए हैं उससे संपत्ति का भी बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है।
रेल और सडक परिवहन ठप---
हरियाणा भर में रेल और स़डक परिवहन ठप हो गया है। दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, चंडीगढ़ समेत कई प़डोसी राज्यों में भी इसका बहुत असर प़ड रहा है। इन राज्यों का परिवहन भी प्रभावित हुआ है। हरियाणा से होकर गुजरने वालीं कई ट्रेनें रद्द हो गई हैं। प्रदर्शनकारियों द्वारा जगह-जगह स़डकें खोद देने और बंद कर देने के कारण स़डक यातायात भी बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है।
7 रेलवे स्टेशन को फूका---
जाट आंदोलन के कारण 800 से भी ज्यादा ट्रेनों की सेवा पर असर पडा है। प्रदर्शनकारियों ने राज्य भर के 7 से भी ज्यादा स्टेशनों को जला दिया है। कई जगह भारी तोडफोड की गई है। झज्जर, बूढ़ा खे़डा, जुलाना, पिल्लू खे़डा सहित 7 रेलवे स्टेशनों को भी़ड ने जला दिया।