• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिजली चोरी करने वाले इलाकों पर ध्यान देने के निर्देश : पांडे

instructions of Focus on power theft : Pandey - Ajmer News in Hindi

अजमेर। डिस्कॉम सीएमडी श्रीमत पांडे ने शनिवार को अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में कहा कि बिजली चोरी होने वाले इलाकों पर ज्यादा ध्यान देने की बात कही। अजमेर डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेने आए सीएमडी श्रीमत पांडे ने दावा किया कि सात वर्षों में यह पहला मौका है, जब प्रदेश में बिजली छीजत में कमी आई है। उन्होंने माना कि छीजत के मामले में बदनाम नागौर, सीकर और झुंझुनू जैसे इलाकों में भी छीजत में कमी आई है। यह अलग बात है कि अभी इन इलाकों में अपेक्षित सुधार आने में समय लगेगा। इस अवसर पर पांडे ने अजमेर सर्किल को फ्रेंचाइजी पर दिए जाने के सवाल के जवाब में कहा कि विरोध करने वालों को इस बात को समझने की जरूरत है कि फ्रेंचाइजी जनता और कर्मचारी दोनों के हित में है। इस अवसर पर ऊर्जा सलाहकार आरजी गुप्ता ने दावा किया कि बहुत जल्द अजमेर डिस्कॉम अपने कर्मचारियों, अधिकारियों और आम जनता के साथ फ्रेंचाइजी का विरोध कर रहे सभी पक्षों के साथ बैठक कर उन्हें फ्रेंचाइजी के संबंध में जानकारी देकर समझाने का प्रयास करेगा।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-instructions of Focus on power theft : Pandey
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: instructions, focus, power theft, pandey, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved