• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 3

हिमाचल की ई-विधान प्रणाली बनी मिसाल: बुटेल

ई-विधान प्रणाली के लिए हिमाचल ने बटोरी सराहना बुटेल ने कहा कि प्रदेश विधानसभा में ई-विधान प्रणाली को प्रभावी तरीके से लागू कर कार्यवाही को पूरी तरह कागजरहित किया गया है। हिमाचल विधानसभा ने यह उपलब्धि अर्जित कर अन्य विधानसभाओं के लिए एक मिसाल कायम की है। यह कदम पर्यावरण मित्र तो है ही, जिससे कागजों के कम उपयोग से पेड़ों का बचाव हुआ है, इससे धन की भी बचत हुई है और विधानसभा से सम्बन्धित विभिन्न कार्यों को तेजी से कार्यान्वित करने में भी लाभ मिल रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देशभर में हिमाचल ई-विधान प्रणाली की सराहना तो हुई ही है, विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि इस प्रणाली को देखने-समझने एवं अपनाने के लिए विधानसभा आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में गृह निर्माण उपदान के रूप में अनुसूचित जाति के 1534 परिवारों को 10 करोड़ 91 लाख रूपये तथा अनुसूचित जनजाति के 200 परिवारों के लिये 1.44 करोड़ तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र 996 परिवारों को 7.11 करोड़ रूपये की राशि प्रदान की गई है। बुटेल ने कहा कि बेरोज़गार युवाओं के कौशल विकास के लिए योजना के तहत कांगड़ा ज़िले में 40,575 युवाओं को लगभग 30 करोड़ रुपये भत्ते के रूप में प्रदान किए गए हैं।डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कालेज, टांडा को एम्स स्तर का संस्थान बनाने के लिए सरकार द्वारा विशेष कदम उठाए गए हैं। अस्पताल में सुपर-स्पेशिएलिटी सेवाएं आरम्भ की गई हैं, जिनकी अधोसरंचना पर 150 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई हैै। उन्होंने कहा कि धर्मशाला से मैक्लोड़गंज और चामुण्डा से हिमानी चामुण्डा के लिये 350 करोड़ की लागत से दो रोप-वे स्वीकृत किये गये हैं और पालमपुर के बंदला से स्नो लाईन तक रोप-वे बनाया जाना प्रस्तावित है।

[@ 25 वर्ष पूर्व हुए अन्याय की लडाई लड़ रहे चमेरा-3 के विस्थापित]

यह भी पढ़े

Web Title-Himachal remained the example of e-legislation system: Butel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: republic day, flag hosting, hindi news, himachal pradesh, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi, himachal remained the example of e-legislation system butel
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved