• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

हिमाचल की ई-विधान प्रणाली बनी मिसाल: बुटेल

देश के 68वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर आज कांगड़ा जिले के धर्मशाला में गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा केे अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने समारोह की अध्यक्षता की। भारी बारिश के कारण ध्वजारोहण समारोह पूर्व निर्धारित स्थल पुलिस मैदान के बजाए उपायुक्त कार्यालय परिसर में किया गया। इस दौरान विधानसभा केे अध्यक्ष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस, होमगार्ड और विभिन्न स्कूलों के एनसीसी, स्काऊटस व गाईडस एवं एनएसएस के विद्यार्थियों की टुकड़ियों द्वारा निकाले गए आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके पश्चात, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जिला परिषद हॉल में किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में बृज बिहारी लाल बुटेल ने संविधान निर्माताओं के साथ-साथ देश की आजादी एवं गणतंत्र की स्थापना में स्वतंत्रता सेनानियों के बहुमूल्य योगदान, निस्वार्थ त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने बहुमूल्य सेवाओं के लिए भारतीय सेनाओं के जवानों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि विगत लगभग सात दशकों की यात्रा में हिमाचल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृृषि, बागबानी जैसे क्षेत्रों में अनेक उपलब्धियां अर्जित की हैं। हिमाचल शिक्षा व समावेशी विकास के क्षेत्र में आदर्श के तौर पर उभरा है। बुटेल ने कहा कि कांगड़ा एक ऐतिहासिक जिला है और आबादी के लिहाज से प्रदेश का सबसे बड़ा जिला भी है, इसे ध्यान मंे रखते हुए प्रदेश सरकार ने विकासोन्मुखी दृष्टिकोण के साथ जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू कर कांगड़ा में विकास के नए आयाम स्थापित किये जा रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गरीब और कमजोर लोगों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 450 रुपये से बढ़ाकर 650 रुपये प्रतिमाह किया गया है। 80 वर्ष से अधिक के वृद्धजन व 45 वर्ष से कम आयु वाली विधवाओं की पैंशन 1200 रुपये की गई है। राज्य में 3,87,000 पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा कांगड़ा ज़िला में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 72,093 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है; जिस पर इस वित्त वर्ष में अब तक 54.45 करोड़ व्यय किये गए हैं।

[@ हिमाचल: 2016 में वीरभद्र मामला, युग हत्याकाण्ड, केएनएच प्रकरण और भारत-पाक मैच ने बटोरी सुर्खियां]

यह भी पढ़े

Web Title-Himachal remained the example of e-legislation system: Butel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: republic day, flag hosting, hindi news, himachal pradesh, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved