• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सोमालिया में ग्रेनेड हमला, 2 मरे

मोगादिशू। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में शुक्रवार दोपहर हुए ग्रेनेड हमले में दो लोगों की मौत हो गई। बेनादीर क्षेत्र के पुलिस आयुक्त बशीर अबशीर गेदी ने संवाददाताओं को बताया कि विस्फोट हेलिवा जिले के सुका-होलाहा में उस वक्त हुआ, जब पुलिसकर्मी और अग्निशमन सेवा के सदस्य क्षेत्र में फैली आग को बुझाने में जुटे थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आग बिजली की एक दुकान में लगी थी और जल्द ही आसपास में फैल गई। गेदी ने बताया, ‘‘स्थानीय सरकार की पुलिस तथा अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों ने आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया, जिसने सुका-होलाहा क्षेत्र में सात दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। इसी बीच, अल-शबाब के आतंकवादियों ने घटनास्थल पर बम फेंक दिया, जिसमें दो नागरिकों की जान चली गई।’’ गेदी ने बताया कि हमले व आग की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े

Web Title-Grenade Attack in Somalia, 2 killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: grenade attack, somalia, 2 killed, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved