• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकार किसानों एवं खेतीहर मजदूरों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध : पठानिया

Govt committed to protect farmers and agricultural laborers: Pathania - Kangra News in Hindi

धर्मशाला(सीमा अग्रवाल)। कृषि व ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के राजा-का-तालाब की ग्राम पंचायत चकबाड़ी में जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकतर जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा करने के अतिरिक्त शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान अपने सम्बोधन में पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों एवं खेतीहर मजदूरों की सुरक्षा एवं उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मुख्यमंत्री किसाना एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना आरंभ की है। इसके तहत कृषि मशीनरी के प्रयोग के दौरान किसानों तथा खेतीहर मजदूरों के घायल होने अथवा उनकी मृत्यु होने की स्थिति में बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। मृत्यु अथवा स्थाई रूप से अपंग होने पर मुआवजे़ के रूप में 1.5 लाख रूपये तथा आंशिक स्थाई अपंग होने पर प्रभावित को 50 हजार तक की सहायता का प्रावधान किया गया है। सुजान सिंह पठानिया ने कहा कि वे फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा लोगों की सुविधा के लिए क्षेत्र में अनेक विकास योजनाएं कार्यन्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए 32 लाख रूपये स्वीकृत किए गये हैं जिसके अर्न्तगत वरोह से तिहाल सड़क पर 8 लाख तथा बरोह से चकवाड़ी तालाब, पंगोली से लाड़थ सड़क पर 12-12 लाख रूपये व्यय किए जायेंगे। इसके अतिरिक्त वरोह से अप्पर बरोह के लिये कंक्रीट मार्ग बनाने के लिये भी धनराशि स्वीकृत की गई है तथा यह सभी कार्य शीघ्र आरंभ कर दिये जायेंगे। पठानिया ने कहा कि उन्होंने कहा कि तलाड़ा रेलवे स्टेशन के समीप ओवरहैड पुल का निर्माण कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। इसके अतिरिक्त गुरियाल एवं लाड़थ क्षेत्र के लोगां की सुविधा के लिए तलाड़ा के समीप रेलवे अंडरपास सुविधा विकसित करने के प्रयास किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि राजा का तालाब में उप तहसील खोलने की लोगों की मांग को वे मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देसराज खट्टा, बीडीसी नरिन्द्र मनकोटिया, चकवाड़ी के प्रधान टिंकू विभिन्न विभागों के अधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य उपस्थित थे।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ ये बच्चे बंद आंखों से पढते हैं,सूंघकर बताते हैं रंग]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Govt committed to protect farmers and agricultural laborers: Pathania
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: govt, committed, protect, farmers, agricultural, laborers, kangra news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kangra news, kangra news in hindi, real time kangra city news, real time news, kangra news khas khabar, kangra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved