• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

गवर्नर ने हरीश रावत को28 तक बहुमत साबित करने को कहा

देहरादून। उत्तराखंड में राजनीतिक उठापटक के बीच शनिवार को गवर्नर केके पॉल ने सीएम हरीश रावत को पत्र लिख बहुमत साबित करने को कहा। गवर्नर ने रावत को बहुमत साबित करने के लिए 28 मार्च तक का समय दिया है। इससे पहले हरीश रावत ने इस मामले पर कहा कि किसी के दबाव में नहीं झुकूंगा। मेरे लिए राज्य का हित पहले है। हालांकि अभी किसी ने इस्तीफा नहीं दिया है। कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। बागियों में से पांच विधायकों ने संपर्क किया है। हम गलती मानने वालों को माफ करेंगे। हमारे पास समर्थन है बहुमत साबित करेंगे। उत्तराखंड में राजनीतिक उठापटक के बीच मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने समर्थक विधायकों के साथ आज राज्यपाल से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे और ताजा राजनीतिक हालात पर राय देने का भी अनुरोध करेंगे। उन्होंने बताया कि यदि सदन में बहुमत सिद्ध नहीं कर सका तो इस्तीफा दे दूंगा। इससे पहले सीएम अपने समर्थक विधायकों के साथ बैठक कर राज्य के ताजा राजनीतिक हलचल पर चर्चा की। हरीश रावत ने इस मामले पर कहा कि किसी के दबाव में नहीं झुकूंगा। मेरे लिए राज्य का हित पहले है। हालांकि अभी किसी ने इस्तीफा नहीं दिया है। कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। बागियों में से पांच विधायकों ने संपर्क किया है। हम गलती मानने वालों को माफ करेंगे। हमारे पास समर्थन है बहुमत साबित करेंगे। बताया जा रहा है कि शाम करीब 7.30 सीएम हरीश रावत विधायकों के साथ राज्यपाल केके पॉल से मुलाकात करेंगे।
बागी विधायकों को नोटिस जारी

यह भी पढ़े

Web Title-governor asks harish rawat to prove majority by march 28,Harish Rawat says will resign if unable to prove majority
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: harish rawat, uttarakhand, harish rawat resign, vidhan sabha mla, harish rawat latest update, indian political current affair, political update , hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved