• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेटी को जन्म दिया, निकाल दिया घर से बाहर

Gave birth to a daughter out of the house - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। बेटी बचाने को लेकर देशभर में चल रही मुहीम को लेकर लेकिन जिले के मिर्जापुर गांव में बेटी के जन्म के बाद ससुराल पक्ष ने विवाहिता को घर से बाहर निकाल दिया। गांव की एक विवाहिता ने बेटी को जन्म दिया तो उस पर उसके अपनों का ही जुल्म शुरू हो गया। ससुराल के लोगो ने विवाहिता के साथ मारपीट कर नवजात बेटी के साथ उसे घर से निकाल दिया। मामले को लेकर पीडि़त विवाहिता ने पीहर पक्ष के साथ पुलिस थाने में गुहार लगाईं हैं। पीडि़ता के पिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया हैं. पुलिस ने बताया कि पीडि़त विवाहिता के पिता फतेह सिंह निवासी पिपरौन ने मामला दर्ज कराया हैं कि उसकी पुत्री पूजा और रेखा की शादी गांव मिर्जापुर निवासी गणेश व धर्मेन्द्र के साथ ढाई वर्ष पूर्व की थी। 22 अक्टूबर को उसकी पुत्री पूजा ने बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म को लेकर ससुराल पक्ष के लोग नाराज हो गए.जब पूजा घर पहुंची तो ससुराली जनो ने मेरी दोनों पुत्रियों पूजा व रेखा की मारपीट कर नवजात बेटी के साथ घर से बाहर निकाल दिया। दोनों पुत्रियों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। यह भी पढ़े :ISRO बनाएगा विश्व रिकॉर्ड,एक साथ 83 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजेगा
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

यह भी पढ़े

Web Title-Gave birth to a daughter out of the house
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gave, birth, daughter, house, dholpur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved