• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली में MTNLकी फ्री वाई-फाई सेवा शुरू

free wi-fi services of MTNL starts in delhi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। एमटीएनएल ने दिल्लीवासियों को फ्री वाई-फाई की सुविधा देते हुए बुधवार को माई-वाई-फाई सर्विसेज का शुभारंभ किया। यह सुविधा किसी भी स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट या अन्य किसी डिवाइस पर उपलब्ध होगी। डिजिटल इण्डिया अभियान के तहत शुरू की गयी इस सेवा का लाभ एक बार में अधिकतम 15 मिनट के लिए लिया जा सकेगा जबकि एक मोबाइल नम्बर पर दिन में दो बार अधिकतम 30 मिनट के लिए वाई-फाई इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके बाद शुल्क देना होगा। इस सेवा का शुभारम्भ सांसद मीनाक्षी लेखी ने अपने स्मार्टफोन पर इंटरनेट एक्सेस करके किया। एमटीएनएल ने कहा कि जल्द ही लाल किला, इण्डिया गेट, पुराना किला, कुतुबमीनार, हुमायूं मकबरे पर भी ये सुविधा शुरू की जायेगी ताकि इसका लाभ पर्यटक भी ले सकें। एमटीएनएल वाई-फाई हॉट स्पॉट इस्तेमाल करने के लिए ब्राउजर पर जाकर गेट माय फ्री15 मिनट्स पर लॉग इन करना होगा। इसमें अपना मोबाइल नम्बर, नाम और ईमेल-आईडी रजिस्टर करना होगा। एक बार लॉग-इन करने के बाद रोजाना 30 मिनट तक नेट दो बार में इस्तेमाल कर सकेंगे।

यह भी पढ़े

Web Title-free wi-fi services of MTNL starts in delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: my wi-fi services, mtnl , delhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved