• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूर्व मिस इंडिया अदिति आर्य ने दिया बेटी बचाने का संदेश

Former Miss India Aditi Arya gave the message of saving daughter - Rohtak News in Hindi

रोहतक। पूर्व मिस इंडिया अदिति आर्य वीरवार को महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी पहुंची। उन्होंने यहां महिला सशक्तिकरण विषय पर हुए समारोह में शिरकत की। इस समारोह का आयोजन हरियाणा पुलिस की ओर से किया गया। इस समारोह में हरियाणवी नाटक व डाक्यूमेंट्री फिल्म के जरिए बेटी बचाने का संदेश दिया गया।

हरियाणा की बेटी अदिति आर्य ने वर्ष 2015 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब हासिल किया था। हालांकि वह इंटरनेशनल लेवल पर कामयाब नहीं हो पाई थी। अदिति मूलरूप से गुरूग्राम की रहने वाली हैं। उन्होंने तेलगु की एक फिल्म में काम किया है। इसके अलावा वह सामाजिक अभियानों के साथ जुड़ी हुई हैं। इसी के तहत पूर्व मिस इंडिया ने रोहतक पहुंच कर बेटियों के नाम अपना संदेश दिया।

यूनिवर्सिटी के राधाकृष्णन सभागार में हुए इस समारोह में विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों की छात्राओं ने भाग लिया। समारोह के दौरान राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने हरियाणवी नाटक पेश कर बेटी बचाने का संदेश दिया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मिस इंडिया अदिति आर्य ने महिला सशक्तिकरण को लेकर संदेश दिया और फिल्म इंडस्ट्री में अपने कैरियर की जानकारी दी। यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर यह भी पढ़े : छात्रा के चक्कर में दनादन चले बम

यह भी पढ़े

Web Title-Former Miss India Aditi Arya gave the message of saving daughter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: forme, r miss india, aditi arya, message, saving daughter, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved