• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केंद्रीय विद्यालय सालाहेड़ी को लेकर चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा

For central school in salahedi agitation enters in fourth day - Nuh News in Hindi

नूहं। मेवात जिले में खुलने वाले केंद्रीय विद्यालय को लेकर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गया। शनिवार को पहली बार महिलाओं और स्कूली छात्राओं ने भी लघु सचिवालय के बाहर चल रहे धरना को समर्थन दिया। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व मंत्री आफ़ताब अहमद , विधायक इनेलो चौधरी जाकिर हुसैन , पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहमद सहित कई पार्टियों के बड़े नेता समाजसेवी इस धरना को अपना समर्थन दे चुके हैं। दूसरी तरफ हरियाणा स्टाफ सलेकशन कमीशन के सदस्य सुरेंद्र सिंह ने मोर्चा संभाला हुआ है। आपको बता दें कि नूंह जिले में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाओं के शुरू करने को लेकर पत्र आया तो ,इस पर दो गुटों में कक्षाएं शुरू होने को लेकर ठन गई। सालाहेड़ी गांव के लोगों के मुताबिक उन्होंने करीब साढ़े दस एकड़ जमीन केंद्रीय विद्यालय के लिए दी थी। जमीन का मुटेशन भी चढ़ चुका है ,लेकिन कुछ भाजपा नेता तथा उपायुक्त मनीराम शर्मा इस केंद्रीय विद्यालय को संगेल गांव ले जाना चाहते हैं। इसी बात से नाराज लोगों ने लघु सचिवालय के ठीक सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया , तो दूसरे गुट के लोगों ने भी संगेल में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाओं को शुरू करने को लेकर उपायुक्त मनीराम शर्मा को ज्ञापन सौंपा है।

[@ सावधान हो जायें अब भ्रस्ट अफसर]

यह भी पढ़े

Web Title-For central school in salahedi agitation enters in fourth day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, haryana, haryana news, nuh, nuh news, central school nin nuh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, nuh news, nuh news in hindi, real time nuh city news, real time news, nuh news khas khabar, nuh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved