धौलपुर। जिले के सैंपऊ थाना इलाके के गांव तसीमो में खेत में सिंचाई के लिए पाइप डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर फायरिंग व पथराव हुआ। फायरिंग और पथराव में दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए। फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैंपऊ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया है। घायल केशव सिंह ने बताया कि वह अपने खेतों पर गेहंू की फसल में सिंचाई के लिए पाइप डाल रहा था। तभी आरोपी पक्ष के करीब चार दर्जन लोग लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर आ गए और ताबड़ तोड़ हमला कर दिया। केशव ने बताया कि हमले की खबर मिलते ही मेरे परिवारजन मौके पर पहुंच गए। तभी हमलावरों ने हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो महिलाओं सहित चार लोग गोली लगने से घायल हो गए। जबकि 8 लोग लाठी-भाटा जंग में गंभीर घायल हो गए। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि तसीमो गांव निवासी केशव और ओमशंकर में खेत में सिंचाई के पाइप डालने को लेकर लाठी-भाटा जंग हो गई और इसके बाद झगड़ा फायरिंग में तब्दील हो गया। झगडे में केशव पक्ष से दो महिलाओं सहित दस लोग घायल हो गए। जिसमें दो महिला सहित चार लोग गोली से गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। वहीं, ओमशंकर पक्ष के दो लोग भी झगड़े में घायल हो गए हैं। जिनका इलाज कराया जा रहा है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है। दोनों पक्षो की ओर से मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। [@ छात्रा के साथ बलात्कार फिर मर्डर, लड़के ने भी लगाई फांसी]
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope