• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ब्रेक फेल होकर पलटे सीमेंट से भरे ट्रेलर में लगी आग, दो घायल

अजमेर। पुष्कर घाटी में हुए एक भीषण सडक़ हादसे में सीमेंट से भरा ट्रेलर असंतुलित होकर पलट गया। जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। मंगलवार सुबह सीमेंट से भरा ट्रक अजमेर से पुष्कर जा रहा था। इसी दौरान घाटी में ब्रेक फेल होने से भीषण हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने से ट्रेलर का संतुलन बिगड़ गया। इसके कारण एक मोटरसाइकल को बचाने के चक्कर में ट्रेलर पहाड़ी से टकराकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे से ट्रेलर में भीषण आग लग गई। हादसे से पहले ट्रक चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं मोटरसाइकल सवार ट्रेलर चपेट में आ गया और घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया है। हादसे से घाटी पर जाम लग गया। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। अग्निशमन का वाहन भी वहां पहुंचा। जिसने पानी से ट्रक की लपटों को शांत किया। अग लगने से ट्रक का एक हिस्सा पूरी तरह जल गया। यातायात पुलिस ने जाम खुलवाया। गौरतलब है कि पुष्कर घाटी में बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही के चलते जिला कलक्टर के आदेश पर 26 जनवरी से यहां भारी वाहनों पर पूर्णत: प्रतिबन्ध लगाया था। इसके बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही जारी है। जिसके चलते इस तरह की दुर्घटनाएं घटती हंै। कुछ समय पहले भी एक ओवरलोड ट्रक दुर्घटना का शिकार हुआ था।

[@ माता का चमत्कार: आपस में लड पडे थे पाक सैनिक.... ]

यह भी पढ़े

Web Title-Fire in brakes failed Trailer, two injured in Ajmer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fire, brakes failed, trailer, injured, ajmer, news of ajmer, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved