• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

अधिकारी प्रभावी मोनिटरिंग करें: जिला कलक्टर

उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग, कृषि, जलदाय, रसद सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों एवं विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपस में समन्वय बनाकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराए। प्रारम्भ में अतिरिक्त जिला कलेक्टर बृजमोहन बैरवा ने मतदाता सूचिओं के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत संशोधन प्रकाशन आदि के कार्यों की उपखण्डवार समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पं दीनदयाल उपाध्याय, न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले शिविरों में लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए इन्हें प्रभावी तौर पर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी.आर.मीणा ने विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि मनरेगा एवं पालनहार, विविध पेंशन के मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित कराएं। बैठक में सरकार के दिसम्बर में तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रशासन के विभिन्न विभागों के साथ सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की व्यापक तैयारी करने के भी निर्देश दिए। बैठक में उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि मौजूद थे।
नोटबंदी पर PM ने जनता से मांगी राय,समीक्षा कर सकती है सरकार

यह भी पढ़े

Web Title-Effective Monitoring Officer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: effective, monitoring, officer, rajsamnd, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rajsamand news in hindi, effective monitoring officer
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved