अधिकारी प्रभावी मोनिटरिंग करें: जिला कलक्टर

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 22 नवम्बर 2016, 7:50 PM (IST)

राजसमन्द। जिला कलेक्टर अर्चनासिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे अपने अधीनस्थ पटवारी, ग्रामसेवक सहित अन्य कार्मिकों के कार्यों के प्रभावी मॉनिटरिंग करें। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, आमजन से जुड़े मसलों के निस्तारण के साथ राजस्थान सम्पर्क पोर्टल में दर्ज सभी मामलों का निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान करें वहीं हाथों हाथ उनका अपडेशन पोर्टल पर शीघ्रता से करें। जिससे प्रशासनिक कार्यां के निष्पादन का आंकलन हो सके।

जिला कलेक्टर मंगलवार को कलक्टे्रट सभागार में जयपुर में होने वाली कलक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस के मद्देनजर जिले के उपखण्डवार लम्बित मामलों, योजनाओं के क्रियान्वयन से सम्बन्धित विभागीय प्रगति की समीक्षा कर रही थी। भामाशाह कार्ड एक महत्वपूर्ण कार्य है। जिसके माध्यम से पात्र व्यक्तियों को भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलता है। इसमें तेजी से कार्य किए जाए। उन्होंने पौधारोपण क्षेत्र में पौधों की सिंचाई, नरेगा के कार्यो को अनवरत रखते हुए कार्यो का निष्पादन, चारभुजा में गत दिनों मुख्यमंत्री के अचानक आने पर वहां कार्यों की की गई घोषणा के कार्यो का निष्पादन शीघ्र करने के भी निर्देश दिए।



एक ऐसा मंदिर जहां दीपक की लौ से बनती है केसर

उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग, कृषि, जलदाय, रसद सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों एवं विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपस में समन्वय बनाकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराए।
प्रारम्भ में अतिरिक्त जिला कलेक्टर बृजमोहन बैरवा ने मतदाता सूचिओं के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत संशोधन प्रकाशन आदि के कार्यों की उपखण्डवार समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
पं दीनदयाल उपाध्याय, न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले शिविरों में लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए इन्हें प्रभावी तौर पर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी.आर.मीणा ने विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि मनरेगा एवं पालनहार, विविध पेंशन के मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित कराएं। बैठक में सरकार के दिसम्बर में तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रशासन के विभिन्न विभागों के साथ सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की व्यापक तैयारी करने के भी निर्देश दिए। बैठक में उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि मौजूद थे।
नोटबंदी पर PM ने जनता से मांगी राय,समीक्षा कर सकती है सरकार