• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रिश्वत के आरोप में सीबीआई ने डॉक्टर को पकड़ा, पूछताछ जारी

Doctor arrested on charges of bribery by the CBI, continued questioning - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। सीबीआई ने जोधपुर के रेलवे अस्पताल के एक डॉक्टर को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोच लिया। डॉक्टर ने यह राशि एक गैंगमैन को अनफिट का प्रमाण पत्र देने की एवज में मांगे थे। अब सीबीआई डॉक्टर के निवास और कार्यालय की तलाशी ले रही है। दरअसल रेलवे अस्पताल के डॉक्टर बीआर परिहार के पास एक गैंगमैन अपना अनफिट रहने का मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचा। डॉ. परिहार ने गैंगमैन से दस हजार रुपए की मांग की। आखिरकार सौदा आठ हजार रुपए में तय हुआ। गैंगमैन ने डॉक्टर की तरफ से रिश्वत मांगने की सूचना सीबीआई को दे दी। जाल बिछा सीबीआई ने उसे पैसे लेकर डॉक्टर को देने भेजा। गैंगमैन के डॉ. परिहार को आठ हजार रुपए थमाते ही पहले से तैयार सीबीआई की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई अब डॉ. परिहार से मकान व कार्यालय की तलाशी ले रही है।

[@ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Doctor arrested on charges of bribery by the CBI, continued questioning
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: doctor, arrested, bribery, cbi, continued, questioning, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved