रिश्वत के आरोप में सीबीआई ने डॉक्टर को पकड़ा, पूछताछ जारी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 15 फ़रवरी 2017, 1:32 PM (IST)

जोधपुर। सीबीआई ने जोधपुर के रेलवे अस्पताल के एक डॉक्टर को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोच लिया। डॉक्टर ने यह राशि एक गैंगमैन को अनफिट का प्रमाण पत्र देने की एवज में मांगे थे। अब सीबीआई डॉक्टर के निवास और कार्यालय की तलाशी ले रही है।

दरअसल रेलवे अस्पताल के डॉक्टर बीआर परिहार के पास एक गैंगमैन अपना अनफिट रहने का मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचा। डॉ. परिहार ने गैंगमैन से दस हजार रुपए की मांग की। आखिरकार सौदा आठ हजार रुपए में तय हुआ। गैंगमैन ने डॉक्टर की तरफ से रिश्वत मांगने की सूचना सीबीआई को दे दी। जाल बिछा सीबीआई ने उसे पैसे लेकर डॉक्टर को देने भेजा। गैंगमैन के डॉ. परिहार को आठ हजार रुपए थमाते ही पहले से तैयार सीबीआई की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई अब डॉ. परिहार से मकान व कार्यालय की तलाशी ले रही है।

[@ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]