• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

करोड़ों की डकैती का खुलासा, 4 गिरफ्तार

शामली। शामली जनपद के गांव हसनपुर लुहारी में एक लकड़ी व्यापारी के घर हुई डकैती की घटना का खुलासा करते हुए 4 डकैतों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से नगदी, विदेशी करेंसी और देशी तमंचे बरामद किये हैं। जबकि डकैती डालने वाले मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं , वहीे पुलिस ने अन्य मुख्य आरोपियों की तलाश के लिए अलग से कई पुलिस टीम लगाई है। जनपद के थाना भवन थाना क्षेत्र के गाँव हसन पुर लुहारी में एक लकड़ी व्यापारी मोनू पुत्र विनोद के यहाँ 14 जनवरी को सुबह करीब 5 बजे एक दर्जन हथियार धारी बदमाशों ने करोडो रूपये की डकैती डाली थी। घटना के बाद पुलिस ने कई टीम बनाकर मामले की कार्यवाही शु्ुरू की थी,वहीं देर रात एसओजी और थाना भवन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए क्षेत्र के देहली सहारनपुर रोड हिंड पुलिया के पास चौराहे से 4 लोगों को हिरासत में लिया है,जिनके कब्जे से 3 देशी तमंचे ,कई जिन्दा कारतूस , 2 चाकू , हजारों रूपये की नगदी और कई हजार रूपए की विदेशी करेंसी बरामद की है। पकड़े गए चारों बदमाश जिले के गाँव हसनपुर लुहारी के ही रहने वाले आबिद, मुरसलीन ,नफीस और अनीस जिन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]

यह भी पढ़े

Web Title-Disclose millions of robbery, 4 arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: disclose, millions, robbery, 4 arrested, up news, up hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shamli news, shamli news in hindi, real time shamli city news, real time news, shamli news khas khabar, shamli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved