• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डिप्टी कमिश्नर ने आदर्श आचार संहिता को लेकर ली बैठक

Deputy Commissioner took the model code of conduct meeting - Pathankot News in Hindi

पठानकोट। चुनाव आयोग की ओर से चुनाव तिथियों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिसके बाद डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार ने सभी जिला अधिकारियों और राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदों की बैठक लेकर चुनाव कमीशन की हिदायतों के बारे में बताया और आदर्श आचार संहिता का पालन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आचार संहिता के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की दो अतिरिक्त कंपनियां पहुंच गई है। जिन्हें अलग अलग स्थानों पर तैनात किया गया है और चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत माॅनिटरिंग कमेटी बनाई गई है। उन्होंने चुनाव संबंधी शिकायत और सुझाव के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर फोन करने की बात कही। बैठक में जिले के तीनों रिटर्निंग अधिकारी, जिला पुलिस प्रमुख नीलांबरी वीजे जगदले, पुलिस कप्तान गुलनीत खुराना और सिविल सप्लाई अफसर मंगलदास सहित तहसीलदार और कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

[@ Punjab election- सिदू के साथ कई भाजपा नेता भी बगावत को तैयार ]

यह भी पढ़े

Web Title-Deputy Commissioner took the model code of conduct meeting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deputy commissioner took the model code of conduct meeting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, pathankot news, pathankot news in hindi, real time pathankot city news, real time news, pathankot news khas khabar, pathankot news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved