• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केशवरायपाटन में सडक़ों की दुर्दशा पर प्रदर्शन

demonstration On the plight of street in Keshoraipatan - Bundi News in Hindi

बूंदी। केशवरायपाटन में व्याप्त अव्यवस्थाओं, नगर पालिका व सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सडक़ों की दुर्दशा पर ध्यान न देने एवं नगर पालिका में बढ़ते भ्रष्टाचार के विरोध में एनएसयूआई के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सी.एल. प्रेमी व आंदोलन प्रभारी देवेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के समय रास्ता जाम हो गया। बाद में जुलूस के रूप में एडीएम को राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सी.एल. प्रेमी ने कहा कि केशवरायपाटन की जनता समस्याओं से त्रस्त है। सरकार को तत्काल समाधान करना चाहिए। आंदोलन प्रभारी देवेन्द्र गुर्जर ने कहा कि सडक़ों की हालत से जनजीवन दूभर हो रहा है। दो दिन में कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो आमरण अनशन करेंगे।
2 किमी तक की सडक़ का नामोनिशान नही

प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर से कहा कि केशवरायपाटन में 50 हजार की आबादी वाली ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व की नगरी में 2 किमी तक सडक़ का नामोनिशान नही है। सडक़ पूरी तरह से उखड़ चुकी है, गहरे गड्ढों में आए दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

बिना टेंडर 200 सोलर लाइट व वाहन खरीदन का आरोप

ज्ञापन में कहा गया है कि के.पाटन नगर पालिका में 200 सोलर लाइट बिना टेंडर उंची दरों पर खरीदी गई हैं। इसकी एसीबी से जांच होनी चाहिए। एक वाहन भी इसी तरह खरीदा गया है। प्रदर्शनकारियों में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पार्षद रोहित बैरागी, नगर परिषद पूर्व सभापति सदाकत अली, राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा, बूंदी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय तम्बोली, अरबन बैंक उपाध्यक्ष लटूर भाई, राजीव बिग्रेड के सम्भागीय अध्यक्ष गयासुद्दीन भट्टी, कांग्रेस नेता बाबूलाल वर्मा, मोडूलाल वर्मा, सेवादल के जिला मुख्य संगठक राजकुमार सैनी, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव यासीन कुरैशी, जिला महासचिव हितेश खींची, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव ईश्तियाक अली, डॉ. जुनेद अख्तर, राजीव बिग्रेड के प्रवक्ता मोहन लखेड़ा, केशवरायपाटन युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र केवट, विक्रांत चौधरी, महावीर गुर्जर, राजकुमार शर्मा, गेंदी लाल सुमन, अभिषेक शर्मा, पार्षद हेमन्त वर्मा सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

यह भी पढ़े

Web Title-demonstration On the plight of street in Keshoraipatan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: demonstration, plight, street, keshoraipatan, bundi, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, bundi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved