• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नोटबंदी:ममता के मार्च में शिवसेना होगी शामिल

नई दिल्ली। सरकार के नोटबंदी के फैसले के खिलाफ ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस द्वारा बुधवार को बुलाए गए मार्च में कांग्रेस शामिल नहीं होगी लेकिन इस प्रदर्शन में बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना हिस्सा लेगी। शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर ममता बनर्जी के नेतृत्व में राष्ट्रपति से मुलाकात करेगी। विपक्षी दलों ने मंगलवार को नोटबंदी के मुद्दे पर बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस, सीपीएम, सीपीआई, एनसीपी, आरजेडी, टीएमसी, जेएमएम, आरएसपी, जेडीयू, बीएसपी और सपा शामिल हुए। बैठक में आम आदमी पार्टी, डीएमके, एडीएमके और बीजेडी जैसी पार्टियां मौजूद नहीं थीं। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल संसद में चर्चा से पहले राष्ट्रपति से मिलने के पक्ष में नहीं हैं, जबिक ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि वह बुधवार को राष्ट्रपति से मिलेंगी। मोदी सरकार पर देश में 500 और 1000 रूपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर करने का फैसला कर देश की जनता को भिखारी बनाने का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह बुधवार को इस मुद्दे पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करेंगी, भले ही अन्य दल उनके साथ जाएं या नहीं।
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

यह भी पढ़े

Web Title-demonetisation: mamta gets support of shivsena,will join march to rashtrapati bhawan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: demonetisation, mamta, shivsena, march, rashtrapati bhawan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved