• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

नोटबंदी: IMF ने भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान घटाकर6.6% किया

आईएमएफ ने कहा कि 2016 में सुस्ती के बाद 2017 और 2018 में आर्थिक गतिविधियां विशेषरूप से उभरते बाजारों तथा विकासशील देशों में रफ्तार पकडेंगी। विकसित और उभरती अर्थव्यवस्थाओं तथा विकासशील अर्थव्यवस्थाओं दोनों में 2017-18 में वृद्धि दर क्रमश: 3.4 और 3.6 प्रतिशत रहेगी, जो अक्टूबर में लगाए गए अनुमान के समान ही है। आईएमएफ के नए अनुमान के अनुसार भारत की वृद्धि दर 2016 में अब 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है। पहले इसके 7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था। अगले साल यानी 2017 में आईएमएफ ने भारत की वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है जो पहले 7.6 प्रतिशत था। इसमें कहा गया है कि 2018 में भारतीय अर्थव्यवस्था पूर्व में लगाए गए 7.7 प्रतिशत के अनुमान पर पहुंचेगी। इससे पहले विश्व बैंक ने 2016-17 में भारत की वृद्धि दर का अनुमान घटाकर सात प्रतिशत किया था। पहले विश्व बैंक ने वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।

[@ Exclusive-इस पार्टी ने बिगाड़ी दिग्गजों की चुनावी गणित]

यह भी पढ़े

Web Title-demonetisation effect: IMF cuts down indian GDP growth rate estimates to 6.6percent
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: demonetisation effect, imf, cuts down, india, gdp, growth rate, estimates, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved