• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Uttarakhand Election: बेटे के साथ बीजेपी में शामिल हुए एन डी तिवारी

नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कई नेता पार्टी बदलने में लगे हैं। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारारण दत्त तिवारी भी अपने बेटे के साथ आज बीजेपी में शामिल हो गए। एन डी तिवारी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। गौरतलब है कि तिवारी अपने जीवन के नौ दशक पूरे कर चुके हैं। इस उम्र में आमतौर पर नेता राजनीति से सन्यास ले लेते है लेकिन एन डी तिवारी इस उम्र में नई पारी की शुरूआत करने जा रहे हैं। दरअसल एन डी तिवारी अपने बेटे रोहित को राजनीति में लाना चाहते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एन डी तिवारी ने अपने बेटे को समाजवादी पार्टी से यूपी की किसी सीट से टिकट दिलाने की कोशिश की लेकिन तिवारी की यह कोशिश सफल नहीं हो सकी। गौरतलब है कि एन डी तिवारी उत्तराखंड के पूर्व सीएम भी रह चुके हैं।

[@ धुंध से परेशान हैं, हिमाचल की पहाडियों का रूख करें]

यह भी पढ़े

Web Title-Congress leader ND Tiwari, son Rohit Shekhar to join BJP today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttrakhand election, uttrakhand election 2017, congress leader nd tiwari, nd tiwari to join bjp, tiwari with son rohit to join bjp today, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved