नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कई नेता पार्टी बदलने में
लगे हैं। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारारण दत्त तिवारी भी अपने बेटे
के साथ आज बीजेपी में शामिल हो गए। एन डी तिवारी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह
की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।
गौरतलब है कि तिवारी अपने जीवन
के नौ दशक पूरे कर चुके हैं। इस उम्र में आमतौर पर नेता राजनीति से सन्यास
ले लेते है लेकिन एन डी तिवारी इस उम्र में नई पारी की शुरूआत करने जा रहे
हैं। दरअसल एन डी तिवारी अपने बेटे रोहित को राजनीति में लाना चाहते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एन डी तिवारी ने अपने बेटे को समाजवादी पार्टी
से यूपी की किसी सीट से टिकट दिलाने की कोशिश की लेकिन तिवारी की यह कोशिश
सफल नहीं हो सकी। गौरतलब है कि एन डी तिवारी उत्तराखंड के पूर्व सीएम भी रह
चुके हैं।
[@ धुंध से परेशान हैं, हिमाचल की पहाडियों का रूख करें]
ज्ञातव्य है कि उत्तराखंड के देहरादून की चकराता, विकासनगर और धर्मपुर और
नैनीताल की हल्द्वानी, भीमताल और रामनगर सीटों पर अभी प्रत्याशियों की
घोषणा नहीं की गई है।
गौरतलब है कि तिवारी 3 बार उत्तर प्रदेश और एक बार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। तिवारी कांग्रेस के पुराने सिपाही
और मौजूदा समय में सर्वाधिक राजनीतिक अनुभव वाले व्यक्तियों में से एक हैं।