• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूर्वजों की याद में गांव में बनाया बाल उद्यान

Children Park in the village, built in memory of ancestors - jhunjhunu News in Hindi

नवलगढ़। अब ढिगाल गांव के बच्चे भी पार्क में खेलेंगे और शहरों की तर्ज पर उन्हें भी झूले झूलने के लिए मेलों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जी, हां झुंझुनूं के नवलगढ़ उपखंड के ढिगाल गांव में रविवार को दिल्ली प्रवासी कुलहरि परिवार ने अपने बुजूर्गों की याद में बाल उद्यान बनाया। जिसका लोकार्पण किया गया। परिवार के बुजूर्ग धापीदेवी तथा मुखाराम वाटिका द्यान का जिला परिषद सदस्य दिनेश सुंडा के अलावा पूर्व सरपंच सेवाराम कुलहरि तथा कैप्टन लक्ष्मणसिंह कुलहरि ने लोकार्पण किया। इस मौके पर सुंडा ने बताया कि गांव में इस तरह के विकास की कल्पना भी दूर की बात है। ऐसे में इसके लिए कुलहरि परिवार साधुवाद का पात्र है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में भामाशाहों को मदद के लिए आगे आना होगा। केवल सरकार के भरोसे विकास संभव नहीं हैं। इस मौके पर परिवार की किस्तुरीदेवी, नत्थाराम, बनारसीदेवी, सुमित्रा-विद्याधर कुलहरि, सावित्री-महिपाल कुलहरि, संतोष-महेश कुलहरि, चुन्नीलाल, हरिराम, सुभाष, शीशराम, रामनिवास, मनीराम, राजेश, कृष्ण, सुनिल आदि मौजूद थे। यह भी पढ़े :ऎ दिल...की मुश्किलें 5 करोड में खत्म,पाक कलाकारों से रिश्ते भी... यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

यह भी पढ़े

Web Title-Children Park in the village, built in memory of ancestors
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: children, park , village, built, memory, ancestors, navalgarh, jhunjhunu, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved