• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

वैंडिंग मार्केट पूरी तरह से हुयी कैशलैस

गुरूग्राम। नगर निगम द्वारा स्थापित किए गए वैंडिंग मार्केट को पूरी तरह से कैशलैस किया गया है और वहां के वैंडर अब पे-टीएम के माध्यम से ग्राहकों से पेमेंट स्वीकृत कर रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए नगर निगम के संयुक्त आयुक्त-1 विवेक कालिया ने बताया कि नगर निगम द्वारा मेदान्ता अस्पताल के सामने तथा सैक्टर-4 में आधुनिक वैंडिंग मार्केट स्थापित किए गए हैं। अब इन्हें सरकार की कैशलैस व्यवस्था के साथ भी जोड़ दिया गया है। मार्केट के सभी वैंडर वहां आने वाले ग्राहकों को पे-टीएम के माध्यम से पेमेंट लेकर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगे जितने भी वैंडिंग जोन नगर निगम द्वारा स्थापित किए जाएंगे, उन सभी को शुरूआत से ही कैशलैस व्यवस्था के साथ जोड़ा जाएगा। कालिया ने बताया कि नगर निगम द्वारा स्थापित किए गए वैंडिंग जोनों में स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया है। यहां पर पर्याप्त डस्टबिन रखे गए हैं तथा मार्केट को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए शौचालयों की भी व्यवस्था है। नागरिकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए वैंडरों को सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वैंडिंग जोन में बिजली व्यवस्था, पानी के भी पर्याप्त इंतजाम हैं, ताकि यहां आने वाले ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।[@ दो सुसाइड नोट्स में लिखी मोहब्बत, धोखा और मौत की दास्तां]

यह भी पढ़े

Web Title-Cashless Vanding market fully opened
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cashless vanding market fully opened, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, गुडगाँव खबर, गुडगाँव हिंदी न्यूज़, गुडगाँव हिंदी समाचार, हरियाणा ताजा समाचार, हरियाणा न्यूज़, गुडगाँव न्यूज़, गुडगाँव आज की खबर, गुडगाँव टुडे न्यूज़, गुडगाँव पब्लिक पोल, गुडगाँव ताजा समाचार, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved