• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चौहकी में मिले शव की गुत्थी सुलझी, तीन गिरफ्तार

Body found in Chauhki Mystery solved, three arrested - Kullu News in Hindi

कुल्लू। धार्मिक पर्यटन स्थल मणिकर्ण घाटी के जरी के पास चौहकी गांव में मिले युवक के शव के मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। उल्लेखनीय है कि चौहकी गांव के पास मिले इस शव को लेकर कई तरह के क्यास लगाए जा रहे थे लेकिन हरियाणा से आए पुलिस दल ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर इस मामले की गुत्थी को सुलझा दिया है। शव की पहचान 26 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र महावीर निवासी सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। हरियाणा के सोनीपत से कुल्लू पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। उसके बाद शव को जांच के लिए टांडा भेज दिया है। एएसपी कुल्लू निशांत सिंह नेगी ने बताया कि हरियाणा से कुछ दिन पहले मणिकर्ण घूमने कुछ युवक आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने एक दोस्त की हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद युवक के शव को फैंक दिया और उसके बाद वह वापिस हरियाणा लौट गए थे लेकिन प्रदीप के वापिस न लौटने के चलते परिजनों ने इसकी शिकायत हरियाणा के सोनीपत पुलिस में दर्ज करवा दी थी। हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदीप के साथ मणिकर्ण घूमने आए 3 युवकों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए युवकों ने पुलिस पूछताछ में कबूल कर लिया है कि उन्होंने ही अपने दोस्त की हत्या की है और उसके शव को फैंक दिया था।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

यह भी पढ़े

Web Title-Body found in Chauhki Mystery solved, three arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: body, found, chauhki, mystery, solved, arrested, kullu news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kullu news, kullu news in hindi, real time kullu city news, real time news, kullu news khas khabar, kullu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved